{"_id":"6a13eec48fde84485d0af5a0","slug":"rajyasabha-mp-nitish-kumar-reached-bakhtiyarpur-perform-ganga-puja-patna-news-c-1-1-noi1474-4320218-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गंगा दशहरा पर बख्तियारपुर पहुंचे नीतीश कुमार, सीढ़ी घाट पर की मां गंगा की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गंगा दशहरा पर बख्तियारपुर पहुंचे नीतीश कुमार, सीढ़ी घाट पर की मां गंगा की पूजा-अर्चना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार
मधेपुरा के मंजौरा ओपी क्षेत्र में रविवार रात घर में घुसकर किसान कामेश्वर मेहता की हत्या कर दी गई। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। मामले की जांच जारी है। हत्या के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगा।
राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सोमवार को बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर पहुंचे। उनके दौरे को लेकर पूरे इलाके में राजनीतिक और धार्मिक हलचल देखने को मिली। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया, जबकि कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह दिखा।
नीतीश कुमार ने मां गंगा की पूजा-अर्चना की
पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार सुबह करीब 10:30 बजे बख्तियारपुर स्थित सीढ़ी घाट पहुंचे। यहां उन्होंने गंगा दशहरा के अवसर पर विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना की। घाट पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे।
पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
गंगा पूजन के बाद नीतीश कुमार पास स्थित राधे-कृष्ण मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी पंडित शीलभद्र याजी के स्मारक पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम के बाद नीतीश कुमार अपने पैतृक आवास पहुंचे, जहां कुछ समय रुकने के बाद वे पटना के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: पूर्व सांसद के मकान पर पुलिस और ड्रग विभाग का छापा, मचा हड़कंप; नकली और नशीली दवाएं बरामद होने की आशंका
वहीं, इस आयोजन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का भी पहला बख्तियारपुर दौरा चर्चा में रहा। मंत्री बनने के बाद पहली बार बख्तियारपुर पहुंचने को लेकर समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया। बताया गया कि वे शाम को आयोजित संध्या गंगा आरती में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सीढ़ी घाट पर उनके स्वागत की विशेष तैयारी की गई है। आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। शाम में संध्या आरती और भंडारे का भी आयोजन किया गया है।

Trending Videos