{"_id":"6a1cfaa365b50ad35908d755","slug":"a-teenager-was-abused-in-gopalganj-the-police-acted-swiftly-and-arrested-the-accused-and-a-speedy-trial-will-be-conducted-bihar-news-saran-news-c-1-1-noi1232-4346314-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गोपालगंज में नाबालिग से दुष्कर्म; पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, आरोपी गिरफ्तार, अब चलेगा स्पीडी ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गोपालगंज में नाबालिग से दुष्कर्म; पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, आरोपी गिरफ्तार, अब चलेगा स्पीडी ट्रायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:27 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विकास कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया।
नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र से महिला एवं बाल अपराध के खिलाफ पुलिस की मुस्तैदी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही गोपालगंज पुलिस तुरंत हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को सख्त सजा दिलाने की तैयारी में है।
घटना के बाद तुरंत सक्रिय हुई पुलिस
यह संवेदनशील मामला बीते 30 मई का है। घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 और गोपालपुर थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल दोतरफा कार्रवाई की। एक तरफ जहां पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया, वहीं दूसरी तरफ मौके पर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए हैं, ताकि अदालत में आरोपी के खिलाफ दोषसिद्धि का मामला बेहद मजबूत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
छापेमारी कर आरोपी को दबोचा
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने त्वरित जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ सदर-1 और गोपालपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम (एसआईटी) का गठन किया। इस विशेष टीम ने तत्परता से छापेमारी करते हुए नामजद मुख्य आरोपी विकास कुशवाहा को धर-दबोचा। पुलिस द्वारा की गई कड़ी पूछताछ में आरोपी विकास कुशवाहा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
महिला और बाल अपराध पर सख्ती
इस पूरे मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए एसपी विनय तिवारी ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर गोपालगंज पुलिस 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है। 'इस कांड को विशेष रूप से चिन्हित किया गया है। उपलब्ध वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करते हुए स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा, ताकि आरोपी विकास कुशवाहा को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।' उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मामले का अनुसंधान बेहद कम समय में पूरा कर लिया जाएगा। पुलिस अदालत में जल्द से जल्द आरोप-पत्र दाखिल करेगी।
ये भी पढ़ें: आइकॉन टावर में गोलियों की गूंज, कुख्यात शूटर गोविंद को दौड़ाकर भूना; कई चर्चित हत्याकांडों का था आरोपी
स्पीडी ट्रायल से कड़ी सजा दिलाने की तैयारी
फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में कानून-व्यवस्था और प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। अब पूरे मामले की निगाहें स्पीडी ट्रायल और अदालत की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।