{"_id":"697227520237d153dd0907e4","slug":"an-fir-has-been-filed-against-two-agents-for-allegedly-holding-a-gopalganj-youth-hostage-in-cambodia-saran-news-c-1-1-noi1232-3870007-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गोपालगंज के युवक को कंबोडिया में बनाया गया बंधक, गांव के दो लोगों पर फंसाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गोपालगंज के युवक को कंबोडिया में बनाया गया बंधक, गांव के दो लोगों पर फंसाने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: जिले के रहने वाले एक युवक को गांव के ही दो लोगों ने फर्जी वीजा बनाकर कंबोडिया भेज दिया। पीड़ित की पत्नी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसके पति को वहां किसी गिरोह ने किडनैप कर लिया है। पहले तो उससे बात भी हो रही थी लेकिन अब उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
पत्नी के साथ युवक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा गांव के एक युवक को कंबोडिया में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवक की पत्नी ने फुलवरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
Trending Videos
गांव के ही दो लोगों पर लगा आरोप
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोयलादेवा गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद की पत्नी उर्मिला देवी ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके पति रोहित कुमार को विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर गांव के ही दो कथित एजेंटों ने ठगी का शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी वीजा के आधार पर भेजा गया कंबोडिया
प्राथमिकी में उर्मिला देवी ने बाबूदीन मियां और पिंटू मियां को नामजद आरोपी बनाया है। पीड़िता के अनुसार, दोनों कथित एजेंटों ने रोहित कुमार को कंबोडिया भेजने का झांसा देकर उससे कुल 1 लाख 35 हजार रुपये की राशि ली। आरोप है कि बीते 1 जनवरी को रोहित को कोलकाता बुलाया गया, जहां फर्जी वीजा और अन्य कागजात तैयार कर उसे कंबोडिया भेज दिया गया।
परिजन परेशान
कंबोडिया पहुंचने के बाद रोहित किसी गिरोह के चंगुल में फंस गया और उसे बंधक बना लिया गया। पीड़िता का कहना है कि कंबोडिया जाने के कुछ दिनों तक रोहित से संपर्क होता रहा, लेकिन अब उसका मोबाइल बंद है और किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। परिजनों को आशंका है कि उसे जबरन काम कराया जा रहा है या किसी गिरोह ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है।
ये भी पढ़ें: जमीन विवाद में विवाहिता की जहर देकर हत्या,पति चेन्नई में करता है मजदूरी, गोतिया पर लगा आरोप
मानव तस्करी के बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
पति की सुरक्षा को लेकर पत्नी और परिवार के लोग लगातार भयभीत हैं। उर्मिला देवी ने प्रशासन से अपने पति की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है। लवरिया थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है तथा ठगी और मानव तस्करी के बिंदुओं पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।