सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   phulwaria villagers protest over rabri devi residence row lalu prasad yadav rjd

Bihar News: राबड़ी आवास विवाद पर फुलवरिया में उबाल, ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 31 May 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
सार

पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड आवास को खाली कराए जाने की चर्चाओं के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पैतृक गांव फुलवरिया में ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। ग्रामीणों और राजद समर्थकों ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताते हुए भाजपा और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा।

phulwaria villagers protest over rabri devi residence row lalu prasad yadav rjd
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पैतृक गांव फुलवरिया में पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के सरकारी आवास को खाली कराए जाने की चर्चाओं को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। गांव के लोगों ने इसे भाजपा और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सोची-समझी साजिश बताते हुए सरकार के खिलाफ खुलकर विरोध जताया है।


ग्रामीणों का कहना है कि गरीबों के मसीहा और गुदड़ी के लाल कहे जाने वाले लालू प्रसाद यादव का अपमान बिहार की जनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। रविवार को फुलवरिया में बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों और राजद समर्थकों ने सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा और सरकार पर राजनीतिक द्वेष का आरोप

आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राजनीतिक द्वेष की भावना से काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि इसी सोच के तहत पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को जबरन खाली कराने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए कहा कि यह कदम राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित है और इसका उद्देश्य लालू-राबड़ी परिवार को निशाना बनाना है।
विज्ञापन


"10 सर्कुलर रोड सिर्फ बंगला नहीं, गरीबों की आवाज है"

ग्रामीणों ने कहा कि 10 सर्कुलर रोड केवल एक सरकारी आवास नहीं है, बल्कि बिहार के करोड़ों गरीबों, शोषितों और वंचितों की आवाज का प्रतीक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने राजनीतिक कारणों से इस आवास को खाली कराने की कोशिश की, तो पूरे बिहार में राजद कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे और राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

लालू यादव को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप

लालू प्रसाद यादव के परिजन नीतीश कुमार, लवकुश यादव और प्रकाश यादव समेत कई राजद कार्यकर्ताओं ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने हमेशा समाज के कमजोर वर्गों को आवाज देने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब लालू यादव गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, तब सरकार उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने के लिए ऐसे कदम उठा रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह राजनीतिक दुर्भावना का उदाहरण है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : मां के बयान के साथ खड़ी हुई रोहिणी, तुगलकी बयान और दबंगई कह बिहार में बताया प्रतिशोध मॉडल

सम्मान पर आंच आई तो होगा बड़ा आंदोलन

ग्रामीणों ने भावुक होते हुए कहा कि यदि लालू-राबड़ी परिवार के सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई तो फुलवरिया ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लाखों राजद कार्यकर्ता इसका विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर कार्यकर्ता अपने नेता के सम्मान की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। फिलहाल इस मुद्दे को लेकर पूरे फुलवरिया गांव में भारी आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सरकार से मांग की है कि वह इस फैसले पर पुनर्विचार करे और आवास खाली कराने की किसी भी कार्रवाई को तुरंत वापस ले। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed