सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Crime: Horrific incident in Siwan father shoots daughter then jumps in front of a train

Bihar Crime: सीवान में खौफनाक वारदात, पिता ने बेटी को गोली मारी, फिर खुद कूद गया ट्रेन के आगे; जानें क्या हुआ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 11 Nov 2025 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: बताया जा रहा है कि आरोपी पिता मानसिक तनाव में था और पत्नी के साथ नहीं रह रहा था। आज ही वह अपनी बेटी को दिल्ली से लेकर सीवान पहुंचा था। घर लाने के कुछ ही देर बाद उसने गोली मारकर बेटी की जान ले ली।

Bihar Crime: Horrific incident in Siwan father shoots daughter then jumps in front of a train
पिता अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान में एक सनकी पिता ने अपनी ही बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। इसके बाद उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आरोपी को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos

घटना जीरादेई थाना क्षेत्र के ठेपहा गांव की है। आरोपी पिता की पहचान अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अखिलेश लंबे समय से मानसिक तनाव में था। उसकी पत्नी उससे अलग रहती है। परिवार में दो बेटियां और एक बेटा हैं, जो दिल्ली में अपनी फुआ के पास रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: आज इन 12 मंत्रियों का भाग्य EVM में हो जाएगा कैद, जानें हॉट सीट के क्या हैं सियासी समीकरण

मिली जानकारी के अनुसार, अखिलेश आज सुबह ही अपनी एक बेटी को दिल्ली से सीवान लेकर आया था। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उसने बेटी के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारने की कोशिश की, लेकिन पिस्तौल मिसफायर हो गई। इसके बाद वह गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन के सामने कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed