सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Election 2025: Just before the assembly elections, Rs 1 crore recovered in Gopalganj

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गोपालगंज में एक करोड़ रुपये बरामद, तीन लोग हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 18 Oct 2025 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई विधानसभा चुनाव के दौरान अवैध धन के इस्तेमाल की संभावना को ध्यान में रखते हुए की गई है। फिलहाल बरामद रकम को जब्त कर थावे थाने में सुरक्षित रखा गया है। 

Bihar Election 2025: Just before the assembly elections, Rs 1 crore recovered in Gopalganj
नकदी बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में गोपालगंज जिले के थावे थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात अमैठी और कबिलासपुर गांव में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अमैठी गांव निवासी संतोष प्रसाद के घर से एक बक्से में रखे करीब एक करोड़ रुपए नकद बरामद किए। इसके साथ ही कई बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद पैसे के स्रोत की जांच शुरू कर दी गई है। संतोष प्रसाद समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं; नॉमिनेशन से पहले जदयू का दांव, सबा जफर का टिकट कटा; पूर्व सांसद साबिर अली बने नए प्रत्याशी

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई विधानसभा चुनाव के दौरान अवैध धन के इस्तेमाल की संभावना को ध्यान में रखते हुए की गई है। फिलहाल बरामद रकम को जब्त कर थावे थाने में सुरक्षित रखा गया है और आयकर विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

जैसे ही एक करोड़ रुपए बरामद होने की खबर मीडिया के माध्यम से फैली, जिले में हड़कंप मच गया। लोग यह जानने को उत्सुक दिखे कि इतनी भारी नकदी आखिर किस उद्देश्य से रखी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि इस रकम का उपयोग चुनाव में किया जा सकता था। पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed