सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Election: BJP MLA demanded identification from Muslim women voters In Siwan

बुर्के पर बवाल: सीवान में भाजपा विधायक ने मुस्लिम महिला मतदाताओं से की पहचान की मांग, बढ़ा तनाव; पुलिस पहुंची

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Nov 2025 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Election: भाजपा प्रत्याशी देवेशकांत सिंह ने मुस्लिम महिला मतदाताओं से पहचान के लिए बुर्का हटाने को कहा, जिस पर मतदाता भड़क गए और वोट चोर के नारे लगाते हुए हंगामा करने लगे।

Bihar Election: BJP MLA demanded identification from Muslim women voters In Siwan
बुर्के पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान जिले के गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान एक बूथ पर हंगामे की स्थिति बन गई। जानकारी के मुताबिक, भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक देवेशकांत सिंह जब मतदान केंद्र का जायजा लेने पहुंचे, तो वहां मौजूद मुस्लिम महिला मतदाताओं का बुर्का हटाकर जांच करने को लेकर विवाद हो गया।

Trending Videos


पढ़ें: जंगलराज में होती थी चोरी-डकैती, नीतीश राज में हुआ मुक्त', दिल्ली सीएम का लालू पर सीधा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला लकड़ी नवीगंज के बूथ संख्या 349 का बताया जा रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में मतदाता मौजूद थे। आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी देवेशकांत सिंह ने मुस्लिम महिला मतदाताओं से पहचान के लिए बुर्का हटाने को कहा, जिस पर मतदाता भड़क गए और वोट चोर के नारे लगाते हुए हंगामा करने लगे। स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर हालात को काबू में किया। पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए विधायक देवेशकांत सिंह को बूथ से सुरक्षित बाहर निकाल दिया।


गिरिराज सिंह ने भी दिया था बुर्के को लेकर बयान
बता दें कि केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी के फायरब्रांड सांसद गिरिराज सिंह ने भी बिहार में जारी मतदान के दौरान बुर्का को लेकर ऐसा बयान दिया, जिससे राज्य की सियासत में उबाल आ गया। लखीसराय में मतदान के बाद गिरिराज सिंह ने बुर्का पहनी महिलाओं की पहचान की जांच को 'वोट चोरी' रोकने के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक पक्षपात नहीं है। हम पाकिस्तान में नहीं रहते। न तो बिहार में तेजस्वी यादव की सरकार बनेगी, न ही यहां शरीयत कानून लागू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed