सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Election: JDU candidate threatens to demolish RJD candidate's hotel with a bulldozer!

Bihar Election: राजद प्रत्याशी के होटल पर जदयू प्रत्याशी चलवाएंगे बुलडोजर! चीनी मिल की जमीन कब्जा करने का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 28 Oct 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Election: जदयू प्रत्याशी इंद्रदेव सिंह पटेल ने राजद उम्मीदवार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो अरुण गुप्ता द्वारा कब्जा की गई चीनी मिल की जमीन पर बने होटल पर बुलडोजर चलवाने का काम करेंगे।

Bihar Election: JDU candidate threatens to demolish RJD candidate's hotel with a bulldozer!
जदयू-राजद प्रत्याशी ठनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान के बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जंग अब आरोप-प्रत्यारोप के दौर में पहुंच गई है। राजद प्रत्याशी अरुण गुप्ता और जदयू प्रत्याशी इंद्रदेव सिंह पटेल के बीच जुबानी तकरार तेज हो गई है।

Trending Videos


जदयू प्रत्याशी इंद्रदेव सिंह पटेल ने राजद उम्मीदवार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो अरुण गुप्ता द्वारा कब्जा की गई चीनी मिल की जमीन पर बने होटल पर बुलडोजर चलवाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि राजद प्रत्याशी ने सरकारी चीनी मिल की जमीन पर अवैध रूप से होटल बनाया है। अगर जनता ने हमें समर्थन दिया तो इस अवैध निर्माण के खिलाफ मैं सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लडूंगा। हालांकि, इस मामले पर राजद प्रत्याशी अरुण गुप्ता से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी। इसलिए उनका पक्ष खबर में शामिल नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं; '‎राजद के कालखंड में बिहार लड़खड़ाया, उद्योग धंधे और कारोबारी भाग गए', भाजपा ने साधा निशाना

कौन हैं अरुण गुप्ता?
अरुण गुप्ता सीवान के मैरवा क्षेत्र के एक व्यवसायी हैं। वह इस बार बड़हरिया विधानसभा से राजद गठबंधन के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। बताया जाता है कि उन्होंने पचरुखी चीनी मिल की जमीन पर उमेद पैलेस नामक होटल का निर्माण कराया है, जिसको लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है।

करीब एक महीने पहले अरुण गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे यह कहते नजर आ रहे थे कि जदयू सांसद के पति के 20 मित्रों की हत्या शहाबुद्दीन और उसके गुर्गों ने की थी। यह बयान काफी सुर्खियों में रहा था। उस समय यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि इस विवाद के चलते उन्हें राजद का टिकट नहीं मिलेगा, लेकिन बाद में पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बना दिया।

क्रम संख्या मामला संख्या / विवरण वर्ष स्थिति धाराएं (IPC Sections)
1 मैरवा थाना कांड संख्या 238/2014 2014 आरोपपत्र समर्पित 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 341 (अवैध रूप से रोकना), 325 (गंभीर चोट), 509 (महिला का अपमान), 34 (साझा आपराधिक मंशा)
2 परिवार पत्र संख्या 397/2022 2022 विचाराधीन वही धाराएं लागू
3 विचाराधीन मामला संख्या 246/2025 2025 विचाराधीन वही धाराएं लागू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed