सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: A South American national was apprehended at the Babhnauli SSB outpost

Bihar News: बभनौली एसएसबी आउट पोस्ट पर साउथ अमेरिका का नागरिक पकड़ा गया, पांच सौ डॉलर देकर आया था भारत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 29 Oct 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: बताया जा रहा है कि विदेशी नागरिक बीरगंज (नेपाल) से एक व्यक्ति के संपर्क में आया, जिसने पांच सौ डॉलर के बदले उसे भारत की सैर कराने का वादा किया था। वह व्यक्ति आस्कर अगास्टो को मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के बसंतपुर सीमा से होते हुए भारत लेकर आया और यहां छोड़कर चला गया।

Bihar News: A South American national was apprehended at the Babhnauli SSB outpost
विदेशी नागरिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के पास स्थित एसएसबी आउट पोस्ट पर तैनात जवानों ने बुधवार दोपहर के दौरान चेकिंग के दौरान एक विदेशी नागरिक को पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान साउथ अमेरिका के निवासी आस्कर अगास्टो के रूप में की गई है।

Trending Videos

एसएसबी बभनौली आउट पोस्ट के प्रभारी एसआई जीडी राजकुमार ने बताया कि विदेशी नागरिक को आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों के पास भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आस्कर अगास्टो एक महीने के वीजा पर नेपाल घूमने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह वह बीरगंज (नेपाल) से एक व्यक्ति के संपर्क में आया, जिसने पांच सौ डॉलर के बदले उसे भारत की सैर कराने का वादा किया था। वह व्यक्ति आस्कर अगास्टो को मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के बसंतपुर सीमा से होते हुए भारत लेकर आया और यहां छोड़कर चला गया।


पढे़ं: 'बिहार में लोगों को विकास चाहिए', बिहटा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बोले चिराग पासवान

मैनाटाड़ में घूमते समय आस्कर अगास्टो की मुलाकात बस्ठा निवासी मिस्टर मियां से हुई। अगास्टो ने उनसे सौ रुपये देने की बात कहते हुए मदद मांगी और कहा कि प्लीज हेल्प मी, मुझे नेपाल पहुंचा दो। मिस्टर मियां ने अपने अपाचे बाइक पर उसे बैठाकर नेपाल सीमा की ओर ले जाना शुरू किया।

इसी दौरान बभनौली स्थित एसएसबी आउट पोस्ट के जवानों की नजर उन पर पड़ी। जवानों को शक हुआ कि बाइक पर बैठा व्यक्ति विदेशी है। रोककर जब पूछताछ की गई तो अगास्टो ने अपना पासपोर्ट दिखाया। जांच के बाद एसआई जीडी राजकुमार ने पूरे मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी और आगे की कार्रवाई के लिए विदेशी नागरिक को उनके हवाले कर दिया। एसआई राजकुमार ने कहा कि मामले की जांच जारी है और अंतिम निर्णय वरीय अधिकारी लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed