सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Saran police achieve another major success in connection with the assembly elections

Bihar News: विधानसभा चुनाव को लेकर सारण पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, सोना-चांदी, मोबाइल और राइफल बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 27 Oct 2025 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में अवैध धन, सोना-चांदी, शराब, हथियार एवं अन्य मूल्यवान वस्तुओं की अवैध आवाजाही और तस्करी पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Bihar News: Saran police achieve another major success in connection with the assembly elections
छपरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के सारण जिले में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। जिले के विभिन्न चेक पोस्टों और स्टैटिक सर्विलांस टीम प्वाइंट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक रायफल, सोना-चांदी और दस लाख रुपये से अधिक मूल्य के मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

Trending Videos

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर के निर्देश और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के नेतृत्व में सारण पुलिस द्वारा निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में सघन वाहन जांच और निगरानी अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को दो अलग-अलग जगहों पर बड़ी बरामदगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने किया छठ व्रत, खुद बना रहीं हैं ठकुआ और प्रसाद

पुलिस ने पहली कार्रवाई सारण और पटना जिले की सीमावर्ती पहलेजा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेपी सेतु (दीघा पुल) के पास वाहन जांच के दौरान एक रायफल, 146.70 ग्राम सोना और 20.830 ग्राम चांदी बरामद की गई। छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत दारोगा राय चौक नाका चेक पोस्ट पर जांच के दौरान पुलिस ने 61 मोबाइल फोन जब्त किए, जिनकी कुल कीमत 10,84,410  आंकी गई है। दोनों मामलों में संबंधित व्यक्तियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। बरामद राइफल, सोना-चांदी और मोबाइल के स्रोत एवं उपयोग की जांच भी जारी है।

एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में अवैध धन, सोना-चांदी, शराब, हथियार एवं अन्य मूल्यवान वस्तुओं की अवैध आवाजाही और तस्करी पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में निगरानी बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सारण पुलिस को भगवान बाजार थाना क्षेत्र के बहुरिया कोठी चेकपोस्ट पर जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार से करीब 17.45 लाख रुपये मूल्य का सोना बरामद हुआ था। पुलिस का यह अभियान चुनाव तक लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed