सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   bihar news yogi adityanath raghunathpur bulldozer speech targets rjd and lalu prasad

Bihar News: सिवान में योगी की गरज, बोले- “जैसा नाम वैसा ही काम, बिहार में इस बार एनडीए ही आएगा”

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 29 Oct 2025 02:46 PM IST
विज्ञापन
सार

सीवान के रघुनाथपुर में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा में राजद और लालू प्रसाद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की डबल इंजन सरकार तेजी से विकास कर रही है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है।

bihar news yogi adityanath raghunathpur bulldozer speech targets rjd and lalu prasad
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से पहले बुधवार को रघुनाथपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। जैसे ही योगी का हेलीकॉप्टर सभा स्थल पर पहुंचा, पूरे मैदान में “योगी-मोदी जिंदाबाद”, “जय श्रीराम” के नारे गूंज उठे। उसी दौरान “जो राम के लाए हैं, हम उनको लाएंगे” गीत बजने लगा। बारिश के बावजूद भीड़ टस से मस नहीं हुई और लोगों ने पूरे जोश के साथ योगी के संबोधन को सुना।

Trending Videos


लगभग 21 मिनट के भाषण की शुरुआत योगी ने भोजपुरी में करते हुए की। उन्होंने भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद और महेंद्रनाथ पांडेय का नाम लेकर सिवान की धरती को नमन किया। बिहार की गौरवशाली परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि यह धरती “त्याग, कर्म, शक्ति और शांति” की प्रतीक रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बिहार को लगातार विकास के पथ पर अग्रसर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने भाषण में योगी ने राजद का छह बार, कांग्रेस का दो बार और जंगलराज का दो बार उल्लेख किया। बिना नाम लिए उन्होंने शहाबुद्दीन और ओसामा पर कटाक्ष किया। कहा – “जैसा नाम है, वैसा ही काम भी है”। उन्होंने सिवान के तेजाब कांड की याद दिलाते हुए कहा कि जनता अब अपराध की राजनीति नहीं, विकास की राजनीति चाहती है।

योगी ने कहा कि इंद्रदेव भी आज एनडीए की जीत का आशीर्वाद दे रहे हैं, तभी उनके आगमन के साथ ही बारिश होने लगी। उन्होंने कहा कि राजद ने जिस प्रत्याशी को मैदान में उतारा है, उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि आपराधिक रही है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन ने हमेशा अपराधियों और माफियाओं को बढ़ावा दिया है।

राम मंदिर और धार्मिक स्थलों का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि जो लोग पहले अयोध्या में राम मंदिर बनने नहीं देना चाहते थे, वही अब सीतामढ़ी में बन रहे मां जानकी मंदिर व कॉरिडोर का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पहले राजा दशरथ मेडिकल कॉलेज, फिर महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट बनवाया और अब भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनवाकर 500 साल पुराने विवाद का अंत किया।

पढे़ं:  'पीएम मोदी का दिल अहमदाबाद में, नीतीश का राजगीर में और लालू का बेटे में बसता है', ओवैसी का तंज

उन्होंने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच राम-जानकी पथ का निर्माण तेजी से हो रहा है जो माता जानकी के स्थल को भगवान राम के स्थल से जोड़ेगा। योगी ने कहा – “अब बिहार में जो कुछ बच जाता है, वो यूपी का बुलडोजर पूरा कर देता है।” उन्होंने बताया कि यूपी में कैसे बुलडोजर माफियाओं की संपत्ति पर चलाकर गरीबों को बसाने का काम कर रहा है।

महागठबंधन पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि “ये लोग पेशेवर माफियाओं को टिकट देते हैं और बाबर-अकबर के मजारों पर चादरपोशी करते हैं।” परिवारवाद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एनडीए “सबका साथ, सबका विकास” में विश्वास रखता है जबकि विपक्ष “सबका साथ, परिवार का विकास” की नीति पर चलता है।

सभा के अंत में उन्होंने रघुनाथपुर विधानसभा के प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि यह सीट संख्या 108 है, जो सनातन धर्म का शुभ अंक है, इसलिए यह निश्चित रूप से एनडीए के उम्मीदवार की जीत का संकेत देता है। उन्होंने हंसते हुए कहा, “देखिएगा, कहीं अशुभ अंक वाला न जीत जाए।” अंत में योगी ने “भारत माता की जय” और “जय श्रीराम” के नारों के साथ सभा का समापन किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed