{"_id":"6988095a3c648495700df791","slug":"birthday-celebrations-turned-into-tragedy-as-a-14-year-old-student-committed-suicide-by-hanging-herself-plunging-the-family-into-grief-saran-news-c-1-1-noi1370-3928253-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : जन्मदिन पर 14 साल की लड़की ऐसा करेगी, किसी ने सोचा नहीं; पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : जन्मदिन पर 14 साल की लड़की ऐसा करेगी, किसी ने सोचा नहीं; पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 10:49 AM IST
विज्ञापन
सार
छपरा के अमनौर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आठवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा खुशबू कुमारी ने अपने जन्मदिन के दिन कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के छपरा से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां अपने ही जन्मदिन के दिन आठवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमनौर हरनारायण पंचायत के ब्लॉक रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप की बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है।
मृतका की पहचान, परिवार का हाल
मृत छात्रा की पहचान स्थानीय निवासी और प्लंबर कारीगर हीरा लाल शर्मा की बड़ी पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खुशबू तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी और पढ़ाई में काफी तेज व समझदार मानी जाती थी। संयोग से जिस दिन यह घटना हुई, उसी दिन उसका जन्मदिन भी था। उसके हाथों में जन्मदिन के मौके पर रची मेहंदी अभी सूखी भी नहीं थी कि घर में मातम छा गया।
घटना के वक्त घर पर नहीं थे पिता
परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय मृत छात्रा के पिता घर पर मौजूद नहीं थे और काम के सिलसिले में पड़ोसी गांव धर्मपुर गए हुए थे। घर में छोटे बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान आसपास के लोगों ने लड़की के तड़पने जैसी आवाज सुनी और तुरंत घर पहुंचकर उसे नीचे उतारा तथा पुलिस को सूचना दी।
पढ़ें: पूर्णिया के लाइन बाजार में दबंगई: बिरयानी दुकान में जमकर तोड़फोड़ और मारपीट, सीसीटीवी कैमरे में कैद
मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम
सूचना मिलने के बाद अमनौर थाने की पुलिस, मढ़ौरा डीएसपी नरेश पासवान और इंस्पेक्टर नागेंद्र सहनी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बाद में एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। अमनौर थाने के थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि छात्रा के गले पर रस्सी के हल्के निशान पाए गए हैं। परिजनों से पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि एक दिन पहले किसी बात को लेकर उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया गया था और उसे डांटा भी गया था। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
मां की मौत के बाद बढ़ी थीं जिम्मेदारियां
बताया जा रहा है कि छात्रा की मां का निधन करीब एक साल पहले बीमारी से हो चुका था, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी भी काफी हद तक उसी पर आ गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद जब पिता घर पहुंचे और बेटी का शव देखा तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पिता के बयान के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos