सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Dhurkhel and the famous Kurtafaad tradition continues here even today Bihar Gopalganj News

Holi: गोपालगंज में ‘जोगीरा सारा रारारा’, धुरखेल और कुर्ताफाड़ होली की धूम; रंग व उल्लास से सराबोर रहा जिला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 04 Mar 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार

गोपालगंज में होली धुरखेल और प्रसिद्ध कुर्ताफाड़ परंपरा के साथ उल्लासपूर्ण माहौल में मनाई गई। शहर से लेकर गांवों तक रंग, गुलाल और फगुआ गीतों की धूम रही, जबकि प्रशासन की सतर्कता में पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Dhurkhel and the famous Kurtafaad tradition continues here even today Bihar Gopalganj News
गोपालगंज में रंगों का त्योहार होली पूरे उत्साह और उमंग का दिखा रंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में होली का एक अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। बुधवार को थावे वाली मां की पावन धरती गोपालगंज में रंगों का त्योहार होली पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकों तक फागुन की मस्ती और भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह से ही शहर की गलियां और गांवों के चौराहे ‘बुरा न मानो होली है’ के जयघोष से गूंज उठे।

Trending Videos

सुबह से शुरू हुआ धुरखेल और कुर्ताफाड़ होली का उत्साह
गोपालगंज की परंपरा के अनुसार सुबह की शुरुआत धुरखेल से हुई। युवाओं की टोलियों ने एक-दूसरे को मिट्टी और कीचड़ से सराबोर कर पर्व का आगाज किया। शहर के पुरानी चौक, मौनिया चौक और वीएम फील्ड सहित कई इलाकों में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धुरखेल की जगह चटख रंगों और गुलाल ने ले ली। इस बीच गोपालगंज की प्रसिद्ध ‘कुर्ताफाड़ होली’ का भी खासा जलवा देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर युवाओं की टोलियां एक-दूसरे के कुर्ते फाड़कर हवा में लहराते नजर आए। डीजे की धुन पर ‘जोगीरा सारा रारारा’ के उद्घोष से पूरा माहौल फगुआमय हो गया।

मीट-मछली और मुर्गा बाजार में उमड़ी भीड़
होली के अवसर पर जिले के खान-पान बाजार में भी जबरदस्त रौनक रही। शहर के बंजारी रोड, सरेया और यादोपुर चौक स्थित मीट-मछली और मुर्गा मंडियों में सुबह चार बजे से ही खरीदारों की लंबी कतारें लग गईं। होली के दिन मीट और पुआ का विशेष महत्व माना जाता है।


ये भी पढ़ें- Holi In Bihar: पूर्णिया में रंग, उमंग और सौहार्द के साथ मनी होली, परंपरा आधुनिकता का दिखा संगम

दुकानदारों के अनुसार इस वर्ष चिकन और मटन की मांग पिछले साल की तुलना में अधिक रही। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मुख्य बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

प्रशासन की सतर्कता में शांतिपूर्ण रहा पर्व
जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। हुड़दंग पर नियंत्रण के लिए प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed