सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Facebook don fearless! Video of him brandishing a weapon goes viral in Siwan

Bihar News: दो अलग-अलग गांवों से हथियारों के साथ रील बनानी पड़ी भारी, अब पुलिस ने शुरू की छापेमारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
सार

सीवान एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Facebook don fearless! Video of him brandishing a weapon goes viral in Siwan
हथियार के साथ युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहाँ सोशल मीडिया पर रील बनाने की होड़ अब खतरनाक मोड़ लेती जा रही है। युवाओं के हाथों में मोबाइल के साथ-साथ हथियार भी नजर आने लगे हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Trending Videos

भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के नगवा गांव का मामला सामने आया है, जहां आदित्य कुमार नामक युवक हाथ में देशी पिस्टल लेकर रील बनाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह चेहरे पर मुस्कान के साथ हथियार को खिलौने की तरह लहराता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, युवक कारतूस को जेब में रखते हुए इशारों में चुनौती देता भी दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच दरौंदा थाना क्षेत्र के करसोत गांव से एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें विक्की कुमार नामक युवक एक हाथ में कट्टा और दूसरे हाथ में पिस्टल लेकर ‘डबल धमाका’ करता नजर आ रहा है। वीडियो में उसके हाव-भाव और इशारे स्पष्ट रूप से आक्रामक हैं।


पढ़ें: हनुमान जन्मोत्सव पर महावीर मंदिर में उमड़ी भीड़, मंत्री अशेक चौधरी और रामकृपाल यादव ने की पूजा अर्चना

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भगवानपुर हाट और दरौंदा थाने की पुलिस दोनों युवकों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed