सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Huge Relief for MLA Anant Singh as Gopalganj Court Stays Arrest hearing on 29 may

Bihar: विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत, वायरल वीडियो मामले में गिरफ्तारी पर रोक; 29 मई को होगी अगली सुनवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2026 12:36 PM IST
विज्ञापन
सार

मोकामा विधायक अनंत सिंह को गोपालगंज कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। वायरल वीडियो मामले में अदालत ने अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई 29 मई को होगी। वीडियो में हथियार प्रदर्शन और अभद्रता के आरोप लगे थे।

Bihar Huge Relief for MLA Anant Singh as Gopalganj Court Stays Arrest hearing on 29 may
मोकामा विधायक अनंत सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

मोकामा विधायक अनंत सिंह को गोपालगंज व्यवहार न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने वायरल वीडियो मामले में अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई अब 29 मई को होगी। कोर्ट के इस फैसले के बाद विधायक और उनके समर्थकों में राहत का माहौल है।


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से शुरू हुआ विवाद
पूरा मामला बीते 2 मई को सामने आए एक वायरल वीडियो से जुड़ा है। गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन और अश्लील गानों पर अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगा था। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। मीरगंज थाना पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। इस केस में मोकामा विधायक अनंत सिंह को भी नामजद आरोपी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने फिलहाल दी अंतरिम राहत
एफआईआर दर्ज होने के बाद विधायक की गिरफ्तारी की आशंका बढ़ गई थी। इसके बाद उनके अधिवक्ताओं ने अदालत में राहत की गुहार लगाई। मामले की प्रारंभिक सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक विधायक के खिलाफ कोई दंडात्मक या दबावपूर्ण कार्रवाई न की जाए।
विज्ञापन
Trending Videos


29 मई की सुनवाई पर टिकी निगाहें
अब इस पूरे मामले की अगली सुनवाई 29 मई को होगी। माना जा रहा है कि उस दिन पुलिस अनुसंधान डायरी और वायरल वीडियो की तकनीकी या फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट अदालत में पेश की जा सकती है। इसके बाद यह तय होगा कि विधायक को मिली अंतरिम राहत आगे भी जारी रहेगी या पुलिस कार्रवाई का रास्ता साफ होगा।

ये भी पढ़ें-  Bihar: मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया, बिजली के करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, गांव में मातम

फिलहाल, अदालत के इस आदेश के बाद बिहार की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और इस मामले पर सबकी नजरें अगली सुनवाई पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed