फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar Young Man Posts Heartbreaking Video Online Before Vanishing Near Bridge

Bihar: 'मैं जिंदगी से हार गया हूं...', कहकर बनाया भावुक वीडियो; फिर लापता हो गया युवक, परिवार हुआ परेशान

Sun, 12 Jul 2026 12:20 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 12:20 PM IST
सार

सारण के गड़खा निवासी लक्ष्मण साह का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वह लापता हो गए। परिजन और पुलिस उनकी तलाश में जुटे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आधिकारिक पुष्टि से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

विज्ञापन
bihar Young Man Posts Heartbreaking Video Online Before Vanishing Near Bridge
वीडियो बनाकर लापता हुआ युवक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सारण जिले के गड़खा प्रखंड मुख्यालय निवासी एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिवार की चिंता बढ़ गई है। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। फिलहाल युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गड़खा प्रखंड निवासी लक्ष्मण साह, जो स्वर्गीय तारकेश्वर साह के पुत्र हैं, का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उन्होंने छपरा-आरा (वीर कुंवर सिंह सेतु) के पास रिकॉर्ड किया था। वीडियो में उन्होंने अपनी मानसिक पीड़ा और निराशा व्यक्त की है। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


परिवार और स्थानीय लोग कर रहे तलाश
वीडियो सामने आने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग युवक की तलाश में जुट गए। मामले की सूचना पुलिस और संबंधित एजेंसियों को भी दी गई है। युवक के संभावित ठिकानों पर खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बोली- जांच जारी, किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। वायरल वीडियो की भी जांच की जाएगी और युवक के लापता होने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जब तक युवक का पता नहीं चल जाता या आधिकारिक पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक किसी भी तरह का निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा।


ये भी पढ़ें-  Bihar: पल-पल की लोकेशन दे रहा था 'लाइनर', कारोबारी हत्याकांड में पुलिस ने दो और मुख्य आरोपियों को दबोचा

इलाके में चिंता का माहौल
युवक के लापता होने की खबर से पूरे इलाके में चिंता का माहौल है। परिजन लगातार उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। स्थानीय लोग भी उसके सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed