फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rail coaching complex fire incident Rajendra Nagar terminal Patna Bihar news

Bihar: राजेंद्र नगर टर्मिनल के कोचिंग कॉम्प्लेक्स में आग; धुएं का गुबार देख यात्री सहमे, सड़क जाम

Sun, 12 Jul 2026 12:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 12 Jul 2026 12:26 PM IST
सार

Fire Incident : बिहार की राजधानी पटना के दूसरे सबसे बड़े रेलवे स्टेशन राजेंद्र नगर टर्मिनल के कोचिंग परिसर में रविवार सुबह आग लग गई। आग का धुआं टर्मिनल पर यात्रियों को डरा रहा था तो दूसरी तरफ कंकड़बाग ओल्ड बायपास पर इसे देखने वालों की भीड़ लगने से जाम हो गया।

विज्ञापन
Rail coaching complex fire incident Rajendra Nagar terminal Patna Bihar news
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के राजेंद्र नगर रेलवे यार्ड स्थित रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई, जिससे पूरे परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। आग से उठता धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। इधर, घटना का सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, बिहार पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड ने करीब 15 छोटी-बड़ी दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा। दमकल कर्मियों ने कई घंटों तक लगातार राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

फायर ब्रिगेड की टीम के अनुसार, आग का फैलाव अधिक होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को घेर लिया गया। समय पर कार्रवाई होने से आग को आसपास के हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया। यदि आग पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया जाता तो नुकसान और अधिक हो सकता था। आग बुझाने के बाद भी एहतियात के तौर पर काफी देर तक कूलिंग का काम जारी रखा गया, ताकि दोबारा आग भड़कने की संभावना न रहे। इधर, कई घंटे तक लोगों की भीड़ और दमकल की गाड़ियों से सड़क पर जाम जैसी स्थिति भी बन गई। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

विज्ञापन

 

लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका 

बताया जा रहा है आग की इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। शुरुआती स्तर पर तकनीकी खराबी, शॉर्ट सर्किट या अन्य संभावित कारणों की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रेलवे अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया और क्षति का आकलन शुरू कर दिया है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि इस अग्निकांड के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है जल्द ही सारी बातें स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed