{"_id":"6985d9a223f8dcda5b0be84c","slug":"lawlessness-in-the-temple-of-education-government-schools-become-safe-zones-for-drug-addicts-with-fish-and-chicken-slaughtered-on-campus-gopalganj-bihar-news-saran-news-c-1-1-noi1232-3921748-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में शिक्षा व्यवस्था बदहाल: सरकारी स्कूल में खुलेआम कटते हैं मछली-मुर्गे, शाम को घुस आते हैं नशेड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में शिक्षा व्यवस्था बदहाल: सरकारी स्कूल में खुलेआम कटते हैं मछली-मुर्गे, शाम को घुस आते हैं नशेड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
सार
Gopalganj News: गोपालगंज के भोरे स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय का परिसर नशा और अवैध मांस कटाई का केंद्र बनता जा रहा है। प्रधानाध्यापक ने मजबूरी जताई है, जबकि प्रशासन जागरूकता और कार्रवाई की बात कर रहा है।
सरकारी स्कूल बना नशेड़ियों का अड्डा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के सरकारी दावों के बीच गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड से सामने आई तस्वीरें चिंता बढ़ाने वाली हैं। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बड़हरा का परिसर शिक्षण गतिविधियों से ज्यादा अव्यवस्था और अवैध गतिविधियों के कारण चर्चा में है, जिससे स्कूल की गरिमा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Trending Videos
कैंपस में मछली-मुर्गा कटाई और नशे का जमावड़ा
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय परिसर अब पढ़ाई का केंद्र कम और मछली-मुर्गे की मंडी ज्यादा प्रतीत होता है। स्कूल के भीतर खुलेआम मछली और मुर्गे की कटाई की जा रही है। शाम होते ही यहां नशेड़ियों का जमावड़ा लगने लगता है, जिससे परिसर में गंदगी और असामाजिक गतिविधियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक ने जताई मजबूरी
विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्याम नंदन ठाकुर ने बताया कि इन हालातों के कारण शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति की जानकारी उन्होंने कई बार मौखिक रूप से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी, लेकिन अब तक हालात में कोई ठोस सुधार नहीं हो सका है।
पढ़ें- Bihar News: मुंगेर विश्वविद्यालय में यूजी सेमेस्टर-2 और 4 का परिणाम छह माह से लंबित, छात्रों की परेशानी बढ़ी
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पक्ष
भोरे के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लखींद्र दास ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। उनके अनुसार पंचायत के मुखिया को अवगत कराया गया है ताकि जागरूकता अभियान के जरिए नशेड़ियों को हटाया जा सके। साथ ही विद्यालय परिसर में अवैध रूप से दुकान चलाने वालों के खिलाफ अंचलाधिकारी के यहां परिवाद दर्ज कराने की बात कही गई है।
विद्यालय परिसर में चल रही इन गतिविधियों को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही प्रशासन ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन