फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Dowry woman found dead in room In-Laws Lock House and Flee

Bihar: दहेज की खातिर ली जान! कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, घर में ताला लगाकर ससुराल वाले फरार

Wed, 05 Aug 2026 09:52 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2026 09:52 AM IST
सार

सारण के बनियापुर थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय विवाहिता पूजा देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar Dowry woman found dead in room In-Laws Lock House and Flee
टीडीपी नेता ने की महिला से अभद्रता और मारपीट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिठौरी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दहेज की खातिर 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग मकान में ताला लगाकर मौके से फरार हो गए। वहीं, मायके वालों ने पति सहित ससुराल पक्ष के कई अन्य सदस्यों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।मृतका की पहचान पिठौरी गांव निवासी लालबाबू प्रसाद की 27 वर्षीय पत्नी पूजा देवी के रूप में हुई है। मृतका का मायका पड़ोसी जलालपुर थाना क्षेत्र के सवरी जलालपुर गांव में है।
विज्ञापन


शराब की लत और घरेलू कलह
स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, पूजा का अपने पति के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। पति की शराब पीने की लत इस कलह की मुख्य वजह बताई जा रही है। आए दिन दोनों के बीच मारपीट और कहासुनी की घटनाएं होती थीं। बीती रात घर के एक कमरे में पूजा का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला ने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की या उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


घटनास्थल पर हंगामा, दो पक्षों में झड़प
देर रात घटना की जानकारी मिलते ही जलालपुर थाना क्षेत्र के सवरी गांव से मायके वाले रोते-बिलखते पिठौरी गांव पहुंच गए। कमरे में बेटी का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए पूजा की हत्या करने का सीधा आरोप लगाया।इसके बाद मौके का माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद बढ़ता देख ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  ड्यूटी से लौट रहे कृषि सलाहकार की भीषण सड़क हादसे में मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग


पुलिस ने शुरू की जांच
हंगामे की सूचना मिलते ही बनियापुर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।

इस संबंध में बनियापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मायके पक्ष के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही फरार ससुराल पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed