सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mining inspector arrested on DM's instructions gopalganj bihar news

Saran News: गोपालगंज में खनन माफिया से सांठगांठ के आरोप में खनन निरीक्षक गिरफ्तार, डीएम की बड़ी कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला. गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Saran News: गोपालगंज में अवैध बालू खनन और भ्रष्टाचार के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन निरीक्षक सौरभ अभिषेक को गिरफ्तार किया है। जांच में माफियाओं से मिलीभगत के पुख्ता सबूत मिलने के बाद यह कदम उठाया गया। 

Mining inspector arrested on DM's instructions gopalganj bihar news
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले में भ्रष्टाचार और अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने अब तक की बड़ी कार्रवाई की है। डीएम पवन कुमार सिन्हा के निर्देश पर जिले के खनन निरीक्षक सौरभ अभिषेक को खनन माफियाओं के साथ मिलीभगत के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे और खनन माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है।

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, जादोपुर थाना क्षेत्र के जगीरी टोला में लंबे समय से गंडक नदी से अवैध बालू खनन धड़ल्ले से जारी था। स्थानीय स्तर पर मिल रही शिकायतों के बावजूद खनन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही थी। जिलाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध खनन के इस खेल में सरकारी अधिकारियों की संलिप्तता है।

जांच में यह बात सामने आई कि खनन निरीक्षक सौरभ अभिषेक की माफियाओं के साथ गहरी सांठगांठ थी। आरोप है कि उनकी मिलीभगत के कारण ही जगीरी टोला के घाटों की सरकारी नीलामी प्रक्रिया बाधित हो रही थी। माफिया बिना किसी बंदोबस्ती के करोड़ों रुपये के बालू की चोरी कर रहे थे, जिससे सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा था।

ये भी पढ़ें: डगरूआ में युवती की हत्या पर दो कहानियां- पुलिस बोली प्रेम प्रसंग, परिजन बोले दरिंदगी, सच क्या?

डीएम की जांच और गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम पवन कुमार सिन्हा ने एक विशेष जांच दल का गठन किया था। जांच रिपोर्ट में खनन निरीक्षक के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से उन्हें गिरफ्तार करने और प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। डीएम के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सौरभ अभिषेक को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि इस सिंडिकेट में और कौन-कौन से अधिकारी या सफेदपोश लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed