फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mourning descends during Navratri; a young child dies after being struck by a train:

सारण में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से तीन साल के मासूम की मौत, दो बच्चे घायल

Sun, 18 Oct 2026 02:34 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2026 02:34 PM IST
सार

बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा में टेढ़ा हॉल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से तीन वर्षीय प्रेम कुमार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए। हादसे के वक्त तीनों बच्चे रेलवे ट्रैक के पास खेल रहे थे। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

विज्ञापन
Mourning descends during Navratri; a young child dies after being struck by a train:
मौके का फोटो।

विस्तार

छपरा के मढ़ौरा क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा घटित हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, टेढ़ा हॉल्ट के समीप शनिवार की अहले सुबह ट्रेन की चपेट में आने से तीन वर्षीय प्रेम कुमार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के पास खेल रहे थे तीनों बच्चे

ग्रामीणों ने बताया कि मढ़ौरा थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी पवन कुमार का तीन वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार, दीपक कुमार की चार वर्षीय पुत्री अंबिका कुमारी और एक अन्य बच्चा घर के पास रेलवे ट्रैक के समीप खेल रहे थे। इसी दौरान पटना जाने वाली पाटलिपुत्र एक्सप्रेस वहां से गुजरी। तीनों बच्चे ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना दर्दनाक था कि प्रेम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अंबिका कुमारी का एक पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तीसरा बच्चा ट्रेन के झटके से दूर जा गिरा, जिससे उसे भी चोटें आईं। अचानक हुए इस हादसे से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

अस्पताल पहुंचते ही मासूम को मृत घोषित किया
घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग घायल बच्चों को लेकर मढ़ौरा स्थित अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्रेम कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अंबिका कुमारी का इलाज जारी है। अपने जिगर के टुकड़े को खोने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस बच्चे के साथ परिवार ने भविष्य के अनगिनत सपने संजोए होंगे, उसकी असमय मौत ने उन सपनों को हमेशा के लिए तोड़ दिया। इस हृदयविदारक घटना से गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी सरकार से अब क्या मांग कर दी? कहा- हजारों नियोजित शिक्षकों की सेवा पर संकट

नवरात्र में श्रद्धालु मां दुर्गा से अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और बच्चों की लंबी उम्र की कामना करते हैं। लेकिन टेढ़ा गांव के इस परिवार के लिए पर्व की खुशियां असहनीय दुख में बदल गईं। जिस घर में त्योहार की रौनक होनी चाहिए थी, वहां अब मासूम की मौत का गम पसरा है।

घायल बच्ची का इलाज़ करते चिकित्सक

घायल बच्ची का इलाज़ करते चिकित्सक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed