फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   saran suspected fake medicines raid ayurvedic drugs seized delhi input bihar news

Bihar: दिल्ली से इनपुट, सारण में बड़ा एक्शन, संदिग्ध दवाओं का जखीरा सील, नकली दवा नेटवर्क की जांच तेज

Fri, 17 Jul 2026 10:44 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Fri, 17 Jul 2026 10:44 PM IST
सार

दिल्ली से मिली सूचना के आधार पर सारण जिले के एकमा प्रखंड के फुचटी खुर्द गांव में औषधि विभाग और प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक परिसर से बड़ी मात्रा में आयुर्वेदिक दवाइयां बरामद हुईं, जिनके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

विज्ञापन
saran suspected fake medicines raid ayurvedic drugs seized delhi input bihar news
दिल्ली से मिले इनपुट पर सारण में बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले के एकमा प्रखंड में संदिग्ध दवाओं के निर्माण और भंडारण की सूचना पर औषधि विभाग और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली से मिले इनपुट के आधार पर गुरुवार को एकमा प्रखंड की पंचुआ पंचायत स्थित फुचटी खुर्द गांव में संयुक्त छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान एक परिसर से बड़ी मात्रा में आयुर्वेदिक दवाइयां बरामद हुईं। अधिकारियों ने दवाओं के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं, जबकि पूरे कमरे को सील कर दिया गया है। मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


दिल्ली से मिली थी संदिग्ध दवाओं के निर्माण की सूचना

औषधि निरीक्षक कुंदन कुमार केसरी के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में अनिरुद्ध शर्मा के परिसर की गहन जांच की गई। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली से मिली सूचना में यहां कथित तौर पर नकली दवाइयों और सिरप के निर्माण की आशंका जताई गई थी। इसी सूचना के आधार पर औषधि विभाग और प्रशासन की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया।
विज्ञापन


परिसर से मिला आयुर्वेदिक दवाओं का बड़ा भंडार

जांच के दौरान टीम को परिसर में बड़ी मात्रा में आयुर्वेदिक दवाइयां मिलीं। अधिकारियों ने अलग-अलग दवाओं के नमूने लेकर उन्हें गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। औषधि निरीक्षक कुंदन कुमार केसरी ने बताया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद दवाइयां निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच बोरी दवाइयां बरामद, वास्तविक मात्रा जांच के बाद होगी स्पष्ट

औषधि निरीक्षक ने बताया कि मौके से करीब पांच बोरी दवाइयां मिली हैं। हालांकि बाहर से देखने पर उनकी संख्या इससे अधिक प्रतीत हो रही थी। बरामद दवाइयों की वास्तविक मात्रा का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

मीडिया की एंट्री पर रोक, दवाइयों से भरा कमरा किया गया सील

कार्रवाई के दौरान मीडिया कर्मियों को केवल परिसर के बाहर से कवरेज करने और जांच के लिए लिए गए सैंपलों की तस्वीरें लेने की अनुमति दी गई। जिस कमरे में बड़ी मात्रा में दवाइयां रखी गई थीं, वहां मीडिया के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। फोटो और वीडियो बनाने की भी अनुमति नहीं दी गई। जांच पूरी होने के बाद प्रशासन ने दवाइयों से भरे कमरे को सील कर दिया, ताकि आगे की जांच प्रभावित न हो और साक्ष्य सुरक्षित रह सकें।

कई धाराओं में दर्ज हुई प्राथमिकी

एकमा थाने के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि औषधि निरीक्षक कुंदन कुमार केसरी के आवेदन पर एकमा थाना कांड संख्या-280/26 दर्ज किया गया है। मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318, 319, 336, 276, 277, 278 और 3(5) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


लैब रिपोर्ट के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पूरी कार्रवाई प्रयोगशाला की रिपोर्ट पर निर्भर है। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि बरामद दवाइयां गुणवत्ता मानकों पर खरी उतरती हैं या उनके निर्माण और भंडारण में किसी तरह की अनियमितता हुई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed