सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   R-Day: Tricolor fell due to rope breaking during flag hoisting in Chhapra yet salute was given video surfaced

R-Day: झंडा फहराने के दौरान रस्सी टूटने से गिरा तिरंगा, फिर भी दे दी सलामी; वीडियो सामने आने पर अपमान की चर्चा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 26 Jan 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Chhapra News: छपरा के मशरख नगर पंचायत में गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने के दौरान रस्सी टूटने से तिरंगा नीचे गिर गया, फिर भी सलामी दी गई। वहीं, घटना को लेकर आपत्ति जताए जाने पर कार्यपालक पदाधिकारी ने विवादित जवाब दिया है।

R-Day: Tricolor fell due to rope breaking during flag hoisting in Chhapra yet salute was given video surfaced
तिरंगे के अपमान का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छपरा जिले के मशरख नगर पंचायत में 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह उस समय विवादों में घिर गया, जब राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई। प्रशासनिक तैयारियों और पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद ध्वजारोहण विधिवत रूप से नहीं हो सका।

Trending Videos

 
रस्सी टूटने से नीचे गिरा तिरंगा
निर्धारित समय पर नगर पंचायत चेयरमैन सोहन महतो जैसे ही झंडा फहराने के लिए आगे बढ़े, झंडा ऊपर नहीं चढ़ पाया। कई प्रयासों के बाद अचानक रस्सी टूट गई और तिरंगा नीचे गिर पड़ा। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
झंडा फहराए बिना दी गई सलामी
हैरानी की बात यह रही कि तिरंगा नीचे गिरने के बावजूद पुलिस बल द्वारा सलामी दे दी गई, जबकि राष्ट्रीय ध्वज विधिवत रूप से फहराया ही नहीं गया था। इसके बाद आनन-फानन में नीचे से झंडे को ठीक कर रस्सी ऊपर खींची गई, लेकिन पूरे नियमों के अनुसार झंडा नहीं फहराया गया।
 
मौके पर मौजूद रहे अधिकारी और जनप्रतिनिधि
इस दौरान मढ़ौरा-02 के डीएसपी संजय कुमार सुधांशु, मशरख थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान, प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश उर्फ मंटू सहित प्रखंड और नगर पंचायत के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी मौजूद थे। इसके बावजूद किसी ने भी तत्काल स्थिति को सुधारने या नियमों के पालन पर जोर नहीं दिया।
 
स्थानीय लोगों में आक्रोश, प्रशासन पर सवाल
घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में आक्रोश देखा गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह न केवल प्रशासनिक लापरवाही है, बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला भी है। लोगों का मानना है कि ऐसे अवसर पर जिम्मेदारी और संवेदनशीलता सर्वोपरि होनी चाहिए।

पढ़ें- 77वां गणतंत्र दिवस: औरंगाबाद में आन-बान-शान से फहरा तिरंगा, प्रभारी मंत्री संतोष सुमन ने किया झंडोत्तोलन
 
आपत्ति पर कार्यपालक पदाधिकारी का विवादित जवाब
मशरख प्रखंड अंतर्गत बंगरा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी रंजन कुमार सिंह ने जब इस पूरे मामले पर आपत्ति जताई, तो कार्यपालक पदाधिकारी बब्लू कुमार ने इसे नजरअंदाज करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि इसमें कोई गलती नहीं है, जिसे जहां शिकायत करनी है कर सकता है।
 
वीडियो वायरल, लोगों में नाराजगी
पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है, जबकि घटना के समय भारी भीड़ मौजूद होने के बावजूद अधिकांश लोग मूकदर्शक बने रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed