{"_id":"6971cbc8ced1ebffb50d2010","slug":"siwan-bomb-blast-case-nitish-kumar-visit-one-youth-killed-in-husain-ganj-firecracker-explosion-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीवान में सीएम नीतीश कुमार आगमन के बीच धमाका, पटाखा ब्लास्ट से युवक की मौत, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीवान में सीएम नीतीश कुमार आगमन के बीच धमाका, पटाखा ब्लास्ट से युवक की मौत, मची अफरातफरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:25 PM IST
विज्ञापन
सार
सीवान जिले में एक अचानक हुए विस्फोट ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। घटना के दौरान एक युवक की जान चली गई, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया।
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर जोरदार धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। इस धमाके में कई लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। धमाका इतना ते ज था कि इसकी आवाज लगभग दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।
Trending Videos
यह विस्फोट मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से करीब 7 किलोमीटर दूर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बादराम गांव में हुआ। घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई, जिसका शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान बादराम गांव निवासी मुर्तुजा अंसारी के रूप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बादराम गांव के एक घर में अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर दिया।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और विस्फोट के वास्तविक कारणों के साथ-साथ इसमें किसी अन्य की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police : पटना में पुलिस मुठभेड़, निशाने पर आया लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य; तीन दर्जन मामले हैं दर्ज