फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tragic Road Accident Woman Killed as Dumper Hits Bike Amid Heavy Rain Days Before 2nd Wedding Anniversary

Bihar: तेज बारिश के बीच डंपर ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत; दूसरी सालगिरह से पहले उजड़ा सुहाग

Sat, 08 Aug 2026 11:02 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 11:02 AM IST
सार

सीवान के सराय थाना क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि पति का इलाज चल रहा है। डंपर चालक हादसे के बाद फरार हो गया।

 

विज्ञापन
Tragic Road Accident Woman Killed as Dumper Hits Bike Amid Heavy Rain Days Before 2nd Wedding Anniversary
घायल का इलाज करते हुए डॉक्टर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीवान के सराय थाना क्षेत्र के निजामपुर और सहलौर के बीच शुक्रवार को तेज बारिश के दौरान डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां देर रात इलाज के क्रम में महिला ने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा है। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के सिवई गांव निवासी अफसाना खातून के रूप में हुई है। वहीं, उसका पति अब्दुल हमीद गंभीर रूप से घायल है और सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


दवा लेकर लौटते वक्त डंपर ने मारी टक्कर
अब्दुल हमीद ने बताया कि वह अपनी पत्नी का इलाज छपरा जिले के मढ़ौरा में करा रहे थे। शुक्रवार को दोनों होम्योपैथी की दवा लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान निजामपुर और सहलौर के बीच तेज बारिश के बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन देर रात अफसाना खातून की हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 1402 पंचायत सचिवों का तबादला, सरकार ने जारी की पहली सूची; जनगणना में लगे कर्मियों का क्या होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक फरार
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फरार चालक की तलाश में पुलिस टीम जुटी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। अब्दुल हमीद ने बताया कि उनकी शादी अफसाना खातून से दो वर्ष पहले हुई थी। इसी महीने दोनों की शादी की दूसरी सालगिरह थी। सालगिरह के मौके से पहले ही पत्नी की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed