{"_id":"69bfe20122edac1f32025150","slug":"speeding-bus-claims-students-life-questions-raised-over-station-in-charges-apparent-ignorance-of-the-incident-saran-news-c-1-1-noi1450-4078505-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: रफ्तार का कहर! पेट्रोल पंप से निकले छात्र को बस ने रौंदा, मौत के बाद भड़का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: रफ्तार का कहर! पेट्रोल पंप से निकले छात्र को बस ने रौंदा, मौत के बाद भड़का गुस्सा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
सार
छपरा-सीवान NH-531 पर धनौती पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 18 वर्षीय छात्र प्रितेश कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें कई यात्री घायल हुए।
छपरा-सीवान NH-531 पर दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर धनौती पेट्रोल पंप के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौके पर ही जान चली गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पेड़ से टकरा गई, जिससे बस में बैठे कई यात्रियों को हल्की चोटें आईं।
घर में मातम
मृतक की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के मछौती गांव निवासी स्वर्गीय अच्छेलाल राम के पुत्र प्रितेश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि सीवान से बोकारो जा रही गणराज लग्जरी बस तेज रफ्तार से छपरा की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान प्रितेश कुमार पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर दरौंदा बाजार की ओर जाने के लिए सड़क पर निकले ही थे कि तेज रफ्तार बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
टक्कर के बाद बस पेड़ से टकराई
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल प्रितेश को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद बस चालक और अन्य कर्मचारी मौके से फरार हो गए, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, बस में सवार घायल यात्रियों ने स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया और बाद में अन्य वाहनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
ये भी पढ़ें: बिहार के पंकज का IPL में हुआ चयन, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बने नेट बॉलर
थाना प्रभारी के बयान से बढ़ा आक्रोश
इस पूरे मामले में दरौंदा थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह का गैर-जिम्मेदाराना रवैया सामने आया है। संपर्क करने पर उन्होंने घटना की जानकारी से साफ इनकार करते हुए कहा कि वे सीवान में मीटिंग में हैं और उन्हें इस हादसे की कोई जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी के इस बयान से लोगों में आक्रोश है और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी थाना प्रभारी का अनजान बने रहना बेहद चिंताजनक है। लोगों ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो सके।
Trending Videos