{"_id":"6a1c0f082810227ad809ca35","slug":"the-body-of-innocent-annaya-was-recovered-on-the-third-day-of-the-gandak-river-boat-accident-gopalganj-bihar-news-saran-news-c-1-1-noi1232-4342685-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गोपालगंज नाव हादसा, गंडक नदी से 8 वर्षीय अन्नया कुमारी का शव बरामद, गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गोपालगंज नाव हादसा, गंडक नदी से 8 वर्षीय अन्नया कुमारी का शव बरामद, गांव में पसरा मातम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
सार
गोपालगंज में गंडक नदी नाव हादसे के तीन दिन बाद एसडीआरएफ टीम ने 8 वर्षीय बच्ची अन्नया कुमारी का शव बरामद कर लिया है। हादसा उस समय हुआ था जब खेत जा रहा एक परिवार तेज हवा और खराब मौसम के कारण नाव पलटने से नदी में गिर गया था।
गोपालगंज गंडक नदी नाव हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के गोपालगंज जिले से गुजरने वाली गंडक नदी में हुए भीषण नाव हादसे के तीसरे दिन रविवार को खोज अभियान के दौरान एक दुखद सफलता मिली। एसडीआरएफ की टीम ने लापता आठ वर्षीय बच्ची अन्नया कुमारी का शव नदी से बरामद कर लिया। वह टंडसपुर गांव निवासी मजीस्टर राय की पुत्री थी। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में मातम छा गया।
खेत जा रहे परिवार की नाव पलटने से हुआ हादसा
यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब एक किसान परिवार के छह सदस्य गंडक नदी पार कर खेतों में मूंग की फसल काटने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव जैसे ही नदी के बीच पहुंची, अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और मौसम बिगड़ गया। तेज लहरों के कारण नाव असंतुलित होकर पलट गई। नाव पलटते ही चीख-पुकार मच गई। किनारे मौजूद ग्रामीणों और नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तीन बच्चियां तेज धारा में बहकर लापता हो गईं।
तीन दिन तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया गया। तेज बहाव और खराब मौसम के कारण राहत कार्य में काफी कठिनाइयां आईं। लगातार तीन दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार को टीम ने अन्नया कुमारी का शव बरामद किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: विधायक पप्पू पांडेय की बढ़ीं मुश्किलें! जमीन विवाद केस जांच अब CID के हाथों में, घेरे में कई बड़े नाम
दो बच्चियों की तलाश जारी, गांव में सन्नाटा
इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल अन्य लापता बच्चियों की तलाश जारी है, लेकिन समय के साथ उनके सुरक्षित मिलने की उम्मीदें कम होती जा रही हैं। प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इस घटना ने एक बार फिर नदियों में बिना सुरक्षा मानकों के हो रहे आवागमन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा टंडसपुर गांव शोक में डूबा हुआ है।