पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   couple was caught by family members and got him married in temple

Bihar: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने रंगे हाथों पकड़ा; सुबह शिव मंदिर में करवा दी शादी

Tue, 30 Jun 2026 04:01 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2026 04:01 PM IST
सार

सारण जिले के भोरहा गांव में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां रात में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक को दोनों परिवारों और ग्रामीणों की मौजूदगी में गांव के शिव मंदिर में शादी करा दी गई। बिना बैंड-बाजे के हुई यह सादगीपूर्ण शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
couple was caught by family members and got him married in temple
शादी के बाद प्रेमी जोड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोरहा गांव में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। प्रेमिका से मिलने रात में उसके घर पहुंचे एक युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। पहले उसे घर में ही रोक लिया गया, लेकिन बाद में दोनों परिवारों और ग्रामीणों की मौजूदगी में गांव के शिव मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका की शादी करा दी गई। इस अनोखी शादी की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


बहन के ससुराल से शुरू हुई प्रेम कहानी
जानकारी के अनुसार, मशरक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बहन की शादी पानापुर थाना क्षेत्र के कोंध भगवानपुर गांव में हुई है। बहन के ससुराल आने-जाने के दौरान युवक की पहचान पड़ोस के भोरहा गांव की एक युवती से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। सोमवार की रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा, जहां युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और घर में ही रोक लिया।
विज्ञापन


परिजनों की असहमति के बावजूद शादी पर अड़े रहे दोनों
घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार की सुबह युवक की मां भोरहा गांव पहुंची। इस बीच दोनों परिवारों को पहले से ही प्रेम संबंध की जानकारी होने के कारण मामला बातचीत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया गया। बताया जाता है कि परिवार के कुछ सदस्यों की शुरुआती असहमति के बावजूद प्रेमी-प्रेमिका शादी करने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना बैंड-बाजे के हुई शादी
इसके बाद पंचायत तथा गांव के पूर्व मुखिया सभापति राय की पहल पर दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई। सहमति बनने के बाद भोरहा गांव के मठिया स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव को साक्षी मानकर दोनों ने वैदिक रीति-रिवाज से सात फेरे लिए और विवाह बंधन में बंध गए। बिना बैंड-बाजे और तामझाम के संपन्न हुई इस शादी को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुटे।


यह भी पढ़ें: फैजल खान सर की जमानत पर तारीख-दर-तारीख की वजह जानें; नामजद प्राथमिकी रद्द हो सकती है क्या?

सादगीपूर्ण विवाह बना चर्चा का विषय
ग्रामीणों का कहना है कि जब लड़का और लड़की दोनों बालिग हों और अपनी मर्जी से विवाह करना चाहें, तो परिवार की सहमति से सादगीपूर्ण विवाह समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश हो सकता है। कई लोगों ने इसे बढ़ते विवाह खर्च के बीच सादगी और आपसी सहमति का उदाहरण भी बताया। फिलहाल, इस अनोखी शादी की पूरे क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed