सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tragic death of man returning home on bicycle in Gopalganj his visually impaired wife 4-year-old child lose

Bihar: तेज रफ्तार बाइक ने छीनी मजदूर की जिंदगी, नेत्रहीन पत्नी और मासूम बच्चे पर टूटा दुखों का पहाड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: गोपालगंज में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। वह परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। हादसे में बाइक सवार दो युवक भी घायल हुए हैं। युवकों के नशे में होने के आरोप लगे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tragic death of man returning home on bicycle in Gopalganj his visually impaired wife 4-year-old child lose
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के गोपालगंज में शुक्रवार की रात एक ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने न सिर्फ एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी पंचायत भवन के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने साइकिल सवार मजदूर को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय बैजनाथ यादव के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे।



मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे बैजनाथ
जानकारी के अनुसार, कोन्हवा गांव के रहने वाले बैजनाथ यादव थावे के वृंदावन गांव में दिनभर हाड़-तोड़ मेहनत-मजदूरी करने के बाद देर शाम साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सुंदरपट्टी पंचायत भवन के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक सीधे बैजनाथ की साइकिल में जा घुसी। टक्कर इतनी भयावह थी कि बैजनाथ यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेत्रहीन पत्नी और मासूम बेटे पर टूटा दुखों का पहाड़
इस हादसे के बाद सामने आई पारिवारिक स्थिति को सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। बैजनाथ यादव के कंधों पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। उनकी पत्नी दोनों आंखों से पूरी तरह दृष्टिहीन हैं, जबकि उनका एक चार साल का मासूम बेटा है। बैजनाथ दिनभर मजदूरी कर जो कमाते थे, उसी से घर का चूल्हा जलता था। उनकी असमय मौत के बाद अब इस बेसहारा परिवार के सामने रोजी-रोटी और अस्तित्व का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


दो बाइक सवार घायल, नशे में गाड़ी चलाने का आरोप
इस दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान 16 वर्षीय रेयाज अली और 19 वर्षीय मोहम्मद इब्राहम के रूप में हुई है। इब्राहम अपने मामा के घर बसडिला आया हुआ था। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि बाइक सवार दोनों युवक नशे की हालत में थे और बेहद लापरवाही से गाड़ी दौड़ा रहे थे। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: कार को बचाने की कोशिश बनी हादसे की वजह! मजदूरों से भरी बस पलटी, 25 घायल, 15 की हालत नाजुक

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों घायल युवकों को हिरासत में ले लिया गया है और अस्पताल से छुट्टी मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस बात की भी गहनता से जांच कर रही है कि क्या युवक सच में नशे में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed