Bihar: बिहार में इंसानियत शर्मसार! 10 साल की मासूम से घर में घुसकर किशोर ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
बिहार के सारण जिले के अफजलपुर गांव में मंगलवार की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पड़ोसी 15 वर्षीय किशोर ने घर में घुसकर 10 साल की सो रही मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सारण जिले के अफजलपुर गांव से रिश्तों और इंसानियत को तार-तार कर देने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां मंगलवार की रात एक 15 साल के किशोर ने घर में घुसकर 10 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव और लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अकेले पाकर घर में घुसा पड़ोसी किशोर
पीड़ित बच्ची का परिवार बेहद साधारण है। उसके पिता घर चलाने के लिए बिहार से बाहर एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। घर पर बच्ची अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहती है। मंगलवार की रात मासूम अपने कमरे में अकेली सो रही थी, जबकि उसकी मां और भाई दूसरे कमरे में थे। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला 15 वर्षीय आरोपी किशोर चुपके से घर में दाखिल हुआ और सो रही बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
मां के पहुंचते ही भागा आरोपी
बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर बगल के कमरे में सो रही मां की नींद खुल गई। वह घबराकर तुरंत बच्ची के कमरे की तरफ दौड़ी। मां को आता देख आरोपी किशोर मौके से भाग निकला। इसके बाद बदहवास मां अपनी बच्ची को लेकर सीधे थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है। स्थानीय थाना अध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल जांच और कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। आरोपी के नाबालिग होने के कारण मामले की जांच जुवेनाइल जस्टिस एक्ट (JJC) के तहत की जा रही है।