{"_id":"6a41f071e471605365047f51","slug":"witness-to-double-murder-shot-dead-in-chhapra-bihar-saran-news-c-1-1-noi1370-4446773-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिहार में कानून व्यवस्था तार-तार, डबल मर्डर के गवाह की सरेआम गोली मारकर हत्या; छपरा में भारी बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिहार में कानून व्यवस्था तार-तार, डबल मर्डर के गवाह की सरेआम गोली मारकर हत्या; छपरा में भारी बवाल
Mon, 29 Jun 2026 10:01 AM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:01 AM IST
सार
सारण में दोहरे हत्याकांड के अहम गवाह पंकज राय की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उनके साथ मौजूद युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने एसआईटी गठित कर जांच तेज कर दी है और दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारण जिले में रविवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अधिवक्ता-पिता और पुत्र के दोहरे हत्याकांड के एक महत्वपूर्ण गवाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
दोनों युवकों के शरीर पर गोली लगने के निशान मिले
पुलिस के अनुसार, 28 और 29 जून की मध्यरात्रि करीब 12:20 बजे सूचना मिली कि मेथवलिया चौक से चनचौरा जाने वाली सड़क पर एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलते ही गश्ती दल मौके पर पहुंचा, जहां दो युवक गंभीर रूप से घायल मिले। उनकी पहचान मेथवलिया गांव निवासी पंकज राय और मनीष कुमार के रूप में हुई। दोनों को तत्काल सदर अस्पताल, छपरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पंकज राय को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनीष कुमार को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में दोनों के शरीर पर गोली लगने के निशान मिले हैं। इससे स्पष्ट हुआ कि मामला सड़क दुर्घटना का नहीं, बल्कि सुनियोजित हमले का है।
अधिवक्ता पिता और पुत्र के दोहरे हत्याकांड के अहम गवाह थे
घटना की सूचना मिलते ही सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार और सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामपुकार सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर घटनास्थल का जायजा लिया। जांच के दौरान सामने आया कि मृतक पंकज राय मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 336/2024 में दर्ज अधिवक्ता-पिता और पुत्र के दोहरे हत्याकांड के अहम गवाह थे। उन्होंने पूर्व में पुलिस सुरक्षा के बीच अदालत में गवाही भी दी थी। ऐसे में पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और गवाही के एंगल से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: परीक्षा केंद्र में 'फर्जी' एंट्री! खुद को बायोमेट्रिक कर्मी बताकर घुसा युवक; अधिकारियों ने ऐसे पकड़ा
अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
वारदात के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया है। वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है तथा कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। घायल मनीष कुमार से मिली प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।