{"_id":"69dbce149381c834f208aa97","slug":"six-year-old-girl-was-molested-by-youth-in-newly-constructed-house-in-buxar-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नए घर में दरिंदगी, इस बार नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म; बिहार में कहां हुई वारदात?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नए घर में दरिंदगी, इस बार नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म; बिहार में कहां हुई वारदात?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: बक्सर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर हर किसी का सिर शर्म से झुक गया। यहां एक आरोपी ने महज छह साल की बच्ची को अपना निशाना बनाया और एक सुनसाने घर में ले जाकर उसका शोषण किया।
मुफ्फसिल थाना
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बहुत ही मार्मिक एवं दिल दहला देने वाली एक घटना हुई है। जहां एक छः वर्षीय मासूम के साथ एक युवक ने हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना के बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस के साथ सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
Trending Videos
बहला-फुसलाकर बच्ची को अपने साथ लेकर गया युवक
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र का निवासी आरोपी युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ घिनौनी हरकत की। इस घटना के बाद परिवार के लोगों में बच्ची को लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज चल रहा है। बच्चों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने क्या बताया?
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि शाम को मासूम कराहती और सिसकती हुई अपने घर पहुंची, तो उसकी हालत देख वह घबरा गए। जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्ची घर के आगे खेल रही थी। तभी आरोपी उसे बहला-फुसला कर घर के बगल में निर्माणाधीन एक दूसरे घर की छत पर ले गया। कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए मेरे पास आई उसके पैरो पर खून लगा हुआ था। पूछने पर उसने सारी घटना की जानकारी दी। मामले में सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी निशांत चौबे ने बताया कि परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। बच्ची के शरीर के साथ अनुचित क्रिया की गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे महिला चिकित्सक के लिए रेफर किया गया है। मामले में एक मेडिकल टीम गठन किया गया है।
ये भी पढ़ें: एक हादसा, उजड़ गए कई घर; सुआ गांव में एक साथ उठीं 6 अर्थियां, मातम में डूबे लोग
पुलिस ने क्या कहा?
मामले की पुष्टि करते हुए सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि छह वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी की एक घटना घटित हुई है। जिसकी जांच की जा रही है। बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन