सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   teachers demanded bihar police action in raushan anand sir khan sir controversy bihar news

Bihar: रौशन आनंद और फैजल खान सर विवाद में नए शिक्षकों की एंट्री; किस शिक्षक ने कर दी कार्रवाई की मांग?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 17 Jun 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News : शिक्षकों की बिरादरी में हंगामा मचा है। रौशन आनंद और फैजल खान सर के विवाद में नए शिक्षकों की एंट्री, नई मांग- इस विवाद को नए रास्ते पर ले जा रही है। आज इस मामले में क्या हो रहा है, जिसकी चर्चा है?

teachers demanded bihar police action in raushan anand sir khan sir controversy bihar news
फैजल खान के बारे में क्या बोले यह शिक्षक? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के दो कोचिंग संचालकों के बीच के विवाद में अन्य शिक्षक भी कूद पड़े हैं। अधिकांश शिक्षक चर्चित फैजल खान को ही दोषी मान रहे हैं। कुछ तो ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के समर्थन में साफ तौर पर नजर आए। वहीं कुछ शिक्षक ने कहा कि दोनों ने रिजल्ट की खरीद ब्रिकी का खेल शुरू किया था। कुछ ने फैजल खान पर कार्रवाई की मांग कर दी। आइये जानते हैं कौन क्या कहा रहे?



गुरु एम रहमान ने किस पर क्या आरोप लगाया?
शिक्षक गुरु एम रहमान ने कहा कि फैजल खान की सच्चाई अब सामने आ चुकी है। मैं फैजल को अच्छे से जानता हूं। आजतक शिक्षकों के बीच किसी तरह का मतभेद नहीं रहा। 2018 के बाद से फैजल खान और रौशन आनंद ने रिजल्ट खरीदना शुरू किया। फैजल बहुत बड़ा फ्रॉड है। जिस तरह फैजल खान के आरोप पर रौशन आनंद को जेल हुई थी, उसी तरह उसके झूठ बोलने पर उसे भी जेल भेजना चाहिए था। दो शिक्षकों के वर्चस्व के कारण इन शिक्षकों ने अपना परिवार खोना शुरू कर दिया है। गुरु रहमान ने कहा कि फैजल खान किसी का नहीं है। वह कभी अमित सिंह बनता है। कभी फखरी आलम बनता है। कभी नूर मोहम्मद खान बनता है। कोचिंग जगत में खरीद बिक्री और रील्स बनाने के धंधे में उसे महारथ हासिल है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक अंकित अवस्थी ने कहा- अपनी छवि सनातन प्रेमी के रूप में दिखाते रहे
शिक्षक अंकित अवस्थी ने कहा कि पीआर के कारण फैजल खान को लोग जानने लगे हैं। वह हर मंच, कपिल शर्मा के शो और कई जगहों पर कहते हैं कि हम 100 रुपये में कोर्स बेचते हैं। लेकिन, सच्चाई जनता जानती है। मुसलमान होकर हाथ में राखी बानकर पाकिस्तान को गाली देकर उन्होंने अपनी छवि सनातन प्रेमी के रूप दिखाते रहे हैं। यह एक ऐसा दिखावा था कि केवल पीआर से रचित था। उन्होंने लोगों के साथ एक छवि रची। सरकार से अपील है कि वह इन जैसे लोगों की जांच करवाए। ताकि कोई भ्रम नहीं फैला सके। रिजल्ट पर झूठ नहीं बोल सके। 
विज्ञापन


शिक्षक विपिन कुमार बोले- रौशन आनंद को बर्बाद करने की साजिश फैजल खान ने रची
वहीं शिक्षक विपिन कुमार उर्फ विपिन सर ने आरोप लगाया कि 1200 करोड़ की कंपनी का मालिक फैजल खान पैसे के बल पर सब खेला करवा रहा है। उन्होंने रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की हत्या का आरोप भी फैजल खान पर ही लगा दिया। मैंने उससे बात करने की कोशिश की और केस खत्म करने की अपील भी की थी लेकिन उसने मेरी बात नहीं मानी। उसने कोई रिस्पांस नहीं लिया। उसने शुक्रवार को अपने वकील को भगा दिया। वह जानता था कि शनिवार और रविवार को कोर्ट बंद था। उसने रौशन आनंद को जेल में भी मरवाना चाहा लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। वह रौशन आनंद और उनके भाई प्रिंस को बर्बाद करना चाहता था। ऐसा करने के लिए उसने यह सब साजिश रची। मैं सीबीआई जांच की मांग करता हूं और जो भी दोषी हो, उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। 
Bihar News: किन बातों को लेकर लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार पर लगाया बड़ा आरोप? कहा- सब पागल हो गए हैं


शिक्षक एसके झा बोले- रौशन आनंद से पैर पकड़कर माफी मांगे फैजल खान
वहीं शिक्षक एसके झा ने कहा कि फैजल खान से सवाल पूछा कि 10 राउंड गोली चलाने की बात आपने कही थी तो उस बात पर आपका क्या स्टैंड है? 10 राउंड गोली पर आप पूरे बिहार को जवाब दीजिए। आपने झूठ क्यों बोला? प्रिंस की मौत फैजल खान की साजिश की वजह से हुई है। फैजल खान को इस घटना के लिए रौशन आनंद और उनके परिवार के सामने जाना चाहिए। पैर पकड़कर और नाक रगड़कर माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि रौशन आनंद और उनका परिवार ही उन्हें माफ कर सकता है। अब भी कुछ नही बिगड़ा है। आप गलत नहीं कीजिए। सही काम कीजिए। सवालों से और पुलिस से मत भागिए। सच के साथ रहेंगे तो पूरा बिहार आपका साथ देगा। जो-जो आपने गलत रास्ता अपनाया है, उसको छोड़िए। छात्रों के साथ और बिहार के साथ अन्याय मत कीजिए। छात्र सब समझते हैं। झूठ मत बोलिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed