सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Trailer driver from Bihar en route Delhi murdered in UP body dumped in drain shock and grief grip his village

Bihar: दिल्ली जा रहे बिहार के ट्रेलर चालक की यूपी में हत्या, शव नाले में फेंका; गांव में मचा कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: बक्सर के डुमरांव स्थित नवाडेरा गांव के ट्रेलर चालक वशिष्ठ यादव की मथुरा में कथित लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को नाले में फेंक दिया, जिसे पुलिस ने बरामद किया।

Trailer driver from Bihar en route Delhi murdered in UP body dumped in drain shock and grief grip his village
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बक्सर जिले के डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत नवाडेरा गांव के 40 वर्षीय वशिष्ठ यादव की उत्तर प्रदेश के मथुरा में निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को नाले में फेंक दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव बरामद किया। इस घटना से पूरे नवाडेरा गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।



महाराष्ट्र से दिल्ली जा रहे थे वशिष्ठ यादव
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वशिष्ठ यादव महाराष्ट्र की एक बड़ी ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रेलर चालक थे। वह महाराष्ट्र से माल लोड कर दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मथुरा क्षेत्र में कथित सड़क लुटेरों ने लूटपाट के बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मथुरा रवाना हुए ग्रामीण
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के मित्र समेत कई लोग मथुरा रवाना हो गए। परिजनों के मुताबिक, वशिष्ठ अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्रियां और पत्नी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन


हाईवे पर चालकों की सुरक्षा पर उठे सवाल
यह वारदात केवल एक परिवार की अपूरणीय क्षति नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर ट्रक और ट्रेलर चालकों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर लूट और अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस पर तत्काल प्रभावी रोक जरूरी है, ताकि चालकों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे।

हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
जनशक्ति जनता दल के बक्सर जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जाए। साथ ही मृतक के आश्रित परिवार को तत्काल मुआवजा, सरकारी सहायता और बच्चों की पढ़ाई के लिए विशेष आर्थिक सहयोग दिया जाए।

ये भी पढ़ें: खेतों के बीच बना दी पुलियां; सड़क नहीं, रास्ता नहीं फिर भी खर्च हुए लाखों रुपये, मनरेगा में बड़ा खेल?

गांव में शोक की लहर, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
नवाडेरा गांव और आसपास के क्षेत्र में इस हृदयविदारक घटना से शोक की लहर है। ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति देने की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed