{"_id":"6a5b3c03ef77fcd5b2008401","slug":"twin-brothers-hit-by-lichchavi-express-died-a-painful-death-bihar-news-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: छपरा में एक साथ बुझ गए दो चिराग, लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आए जुड़वा भाइयों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: छपरा में एक साथ बुझ गए दो चिराग, लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आए जुड़वा भाइयों की दर्दनाक मौत
Sat, 18 Jul 2026 02:23 PM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:23 PM IST
सार
Bihar News सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से पांच वर्षीय जुड़वा भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चे खेलते-खेलते रेलवे ट्रैक तक पहुंच गए थे। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र से शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया। छपरा-सीवान रेलखंड पर दाउदपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के पास लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से पांच वर्षीय जुड़वा मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने न केवल एक परिवार की खुशियां छीन लीं, बल्कि पूरे गांव को गमगीन कर दिया।
खेलते-खेलते रेलवे ट्रैक तक पहुंच गए मासूम
मृत बच्चों की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय चट्टी निवासी भुखल नट के पांच वर्षीय जुड़वा पुत्र सूर्या कुमार और सागर कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों मासूम खेलते-खेलते किसी तरह रेलवे ट्रैक के समीप पहुंच गए। इसी दौरान छपरा की ओर से तेज गति से आ रही लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया।
मौके पर मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में परिजन भी वहां पहुंच गए। अपने कलेजे के दो टुकड़ों को एक साथ खो देने का गम ऐसा था कि माता-पिता की चीख-पुकार सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। पूरे इलाके में मातम का माहौल छा गया।
विज्ञापन
जीआरपी ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जीआरपी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों बच्चे रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचे। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
यह भी पढ़ें: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से कराएंगे इलाज
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की उठी मांग
एक साथ दो मासूम जुड़वा भाइयों की असमय मौत ने पूरे दाउदपुर क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मृतक के परिवार के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। स्थानीय लोगों ने अभिभावकों से भी बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की अपील की है।