Bihar : जिंदा जलाए गए अग्रवाल परिवार में एक और मौत, खुद को आग लगाने वाले आरोपित कन्हैया ने भी दम तोड़ा
Bihar : ससुराल में आकर ससुरालवालों को आग के हवाले करने वाले आरोपी कन्हैया सहित दो लोगों की आज मौत हो गई। इस तरह इस मामले में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौक थाना क्षेत्र के राजाराम लेन में हुए जघन्य पेट्रोल आगजनी कांड में दो अन्य लोगों कि भी मौत हो गई। नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बर्न वार्ड में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे दो और घायलों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में बुजुर्ग महिला नीलम अग्रवाल (72) और पूरे परिवार को जिंदा जलाने का मुख्य आरोपित कन्हैया कुमार शामिल हैं। इससे पहले नीलम अग्रवाल के पति पुरुषोत्तम अग्रवाल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस दिल दहला देने वाले हादसे में अब तक कुल तीन लोगों की जान जा चुकी है, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य अस्पताल में अब भी गंभीर स्थिति में हैं।
यह खबर भी पढ़ें-School Time : पटना जिला प्रशासन ने दिए आदेश, वर्ग पांच तक के लिए स्कूल बंद; अन्य कक्षा के लिए बदल दिए गए समय
आरोपित समेत दो ने अस्पताल में तोड़ा दम
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, एनएमसीएच के इमरजेंसी बर्न वार्ड में भर्ती नीलम अग्रवाल की स्थिति बुधवार देर रात बिगड़ी और उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी बुरी तरह झुलसे आरोपित कन्हैया की मौत गुरुवार सुबह करीब 11 बजे इलाज के दौरान हो गई।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पटना में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, CDPO के नाम पर रिश्वत वसूल रहा डेटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार
दो मासूमों सहित तीन की हालत अब भी नाजुक
इस संबंध में चिकित्सकों ने बताया कि इस अग्निकांड में झुलसी परिवार की बहू प्रिया कुमारी उर्फ मीनू (36) की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। वह करीब 70 प्रतिशत तक जल चुकी हैं और फिलहाल आईसीयू के बर्न वार्ड में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। प्रिया के दो मासूम बेटे आयुष (10) और महज सूरज (3) भी इस आगजनी में गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों बच्चों का इलाज डॉक्टरों की विशेष निगरानी में चल रहा है, जहां वे जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.