सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   young man fell while dancing in wedding procession in Nalanda bike passed over him anger erupted after death

Bihar: बारात में नाचते समय गिरा युवक, ऊपर से गुजरीं बाइक, मौत के बाद फूटा गुस्सा, छह माह पहले बना था पिता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: प्रशांत तिवारी Updated Tue, 21 Apr 2026 11:19 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: नालंदा के नगरनौसा के मोहिद्दीनपुर गांव में शादी के दौरान डीजे पर नाचते समय धक्का लगने से युवक सड़क पर गिर गया, जिसके ऊपर से दो तेज रफ्तार बाइक गुजर गईं। गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर वाहनों में तोड़फोड़ की।  

young man fell while dancing in wedding procession in Nalanda bike passed over him anger erupted after death
युवक की मौत के बाद गाड़ियों में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहिद्दीनपुर गांव में एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय मांझी के 23 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और रास्ते से गुजरने वाले वाहनों में तोड़फोड़ की, जिससे काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Trending Videos

नाचने के दौरान हुआ हादसा
घटना के संबंध में मृतक के पिता विजय मांझी ने बताया कि गांव में रिश्ते में लगने वाली भतीजी की बारात आने वाली थी। पूरा परिवार और गांव के लोग जश्न में डूबे थे। मनीष गांव में ही डीजे की धुन पर नाच रहा था। इसी दौरान नाचने के क्रम में हुई धक्का-मुक्की के कारण मनीष अनियंत्रित होकर रामघाट-डियावां मुख्य सड़क पर गिर पड़ा। बदकिस्मती से उसी वक्त पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दो मोटरसाइकिलें एक के बाद एक उसके ऊपर से गुजर गईं। इस हादसे में मनीष गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने पहले बना था पिता
मृतक अपने छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और महज छह माह पहले ही एक बच्चे का पिता बना था। उसकी मौत की खबर मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सिर में गंभीर चोट को मौत का कारण बताया जा रहा है।

आक्रोशितों ने की तोड़फोड़
युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने सड़क से गुजर रहे अन्य मोटरसाइकिल सवारों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आक्रोशित भीड़ ने मौके पर मौजूद एक स्कॉर्पियो और एक अर्टिगा कार में भी जमकर तोड़फोड़ की। स्थिति बिगड़ती देख घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद नगरनौसा थाना अध्यक्ष शशि मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।


ये भी पढ़ें: बारात जा रही स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, खिड़की तोड़ कूदे बाराती, बाल-बाल बची जान

मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने लाया गया है और आवेदन प्राप्त होने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस उपद्रव करने वाले तत्वों और हादसे के जिम्मेदार बाइक सवारों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed