सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   young man returning home run over and killed by train in Saran Bihar

Bihar: घर लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, राजापट्टी स्टेशन के पास हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 11 Jun 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: मशरक-थावे रेलखंड के राजापट्टी रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक शिवम कुमार उर्फ दीपक की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

young man returning home run over and killed by train in Saran Bihar
राजा पट्टी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सारण के राजापट्टी रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को रेल हादसे में 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस तथा स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। 



सारण का रहने वाला था मृतक
मृतक की पहचान सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत साढा ढाला गांव निवासी ओम प्रकाश राय के पुत्र शिवम कुमार उर्फ दीपक के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शिवम कुमार गोपालगंज से छपरा लौट रहा था। इसी क्रम में वह ट्रेन संख्या 55109 थावे-छपरा पैसेंजर ट्रेन से यात्रा कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजापट्टी रेलवे स्टेशन के समीप किसी कारणवश वह ट्रेन की चपेट में आ गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे पुलिस और संबंधित अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
वहीं पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक हादसे का शिकार हुआ या किसी अन्य परिस्थिति में ट्रेन की चपेट में आया है।

ये भी पढ़ें: निर्विरोध चुने गए विधान परिषद के 10 उम्मीदवार, जानें सर्टिफिकेट लेने कौन-कौन पहुंचे सदन?

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
परिजनों के अनुसार, शिवम कुमार अविवाहित था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं मोहल्ले और परिचितों के बीच भी शोक की लहर व्याप्त है। वहीं, रेलवे पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed