सब्सक्राइब करें

नासा में करने गया इंटर्नशिप, तीसरे दिन ही खोज निकाला पृथ्वी से सात गुना बड़ा ग्रह

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 12 Jan 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
17 years old student discovers a new planet named TOI 1338 b on third day of internship with NASA
छात्र ने पृथ्वी से सात गुना बड़ा ग्रह खोजा - फोटो : Social media/Innovation Now

जब कोई छात्र अपनी पढ़ाई पूरी कर लेता है या पढ़ाई के दौरान ही कुछ दिनों की ट्रेनिंग के लिए किसी संस्थान में जाता है तो उसे इंटर्नशिप कहा जाता है। आमतौर पर इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को ज्यादा जानकारी होती नहीं है, वो सीखने की कोशिश करते हैं। लेकिन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा में इंटर्नशिप करने गए 17 वर्षीय एक छात्र ने कुछ ऐसा कर दिखाया है कि उसकी तारीफ दुनियाभर में हो रही है। उसने इंटर्नशिप के तीसरे दिन ही पृथ्वी से सात गुना बड़ा ग्रह खोज निकाला है। 

Trending Videos
17 years old student discovers a new planet named TOI 1338 b on third day of internship with NASA
वुल्फ कुकीर - फोटो : Social media

छात्र का नाम वुल्फ कुकीर है और वो न्यूयॉर्क का रहने वाला है। पिछले साल गर्मियों के मौसम में उसने नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर में इंटर्नशिप की थी। उसने तीसरे दिन ही एक नया ग्रह खोज निकाला था। वुल्फ ने यह खोज तब की जब वह 'ट्रांसिटिंग एक्सोप्लेनेट सर्वे सैटेलाइट' के आंकड़ों का आंकलन कर रहा था। वुल्फ 'द स्कार्सडेल हाई स्कूल' में पढ़ते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
17 years old student discovers a new planet named TOI 1338 b on third day of internship with NASA
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस नए ग्रह को TOI 1338 नाम दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया ग्रह पृथ्वी से 1300 प्रकाश वर्ष दूर है, जो एक तारामंडल में मौजूद है। यह ग्रह सूर्य के करीब तो है, लेकिन यह आकार में सूर्य से 15 फीसदी बड़ा है। 

17 years old student discovers a new planet named TOI 1338 b on third day of internship with NASA
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट के मुताबिक, यह ग्रह पृथ्वी से सात गुना बड़ा है। इसकी सबसे खास बात ये है कि यह ग्रह दो तारों की परिक्रमा करता है। इसमें से एक तारा सूर्य के 10 फीसदी बड़ा है, जबकि दूसरा तारा काफी छोटा और कम चमकीला है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed