फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर दिन 500 लोगों को मुफ्त में खाना खिलाते हैं ये बाबा, 36 साल से करते आ रहे हैं यह काम

Tue, 05 Nov 2019 12:50 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 05 Nov 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
70 year old Sitaram Das Baba provides free food to 500 people daily since last 36 years
सीताराम दास बाबा - फोटो : ANI

किसी भी भूखे व्यक्ति को खाना खिलाना बड़े ही पुण्य का काम बताया गया है। ऐसा कहा जाता है  कि किसी भूखे को खाना खिलाकर सुख व सुकून की प्राप्ति होती है। सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि जानवर जैसे गाय-बैल को भी खाना खिलाने से पुण्य मिलता है। आज हम आपको  जिस व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं उन्होंने इस पुण्य के काम में अपने जीवन के पिछले 36 वर्ष समर्पित कर दिए।

70 year old Sitaram Das Baba provides free food to 500 people daily since last 36 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हम बात कर रहे हैं तमिलनाडु के रामेश्वरम में रहने वाले 70 वर्षीय सीताराम दास बाबा की। सीताराम बाबा पिछले 36 वर्षों से प्रतिदिन 500 लोगों को फ्री खाना खिलाते आ रहे हैं। बाबा सीताराम का आश्रम कीलावसाल में स्थित रामनाथ स्वामी मंदिर के पास है।  यहां आने वाला कोई भी पर्यटक व तीर्थयात्री खाली पेट वापस नहीं लौटता। 

70 year old Sitaram Das Baba provides free food to 500 people daily since last 36 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

सीताराम बाबा के आश्रम का नाम बजरंग दास बाबा आश्रम है। इस आश्रम में उत्तर भारतीय व दक्षिण भारतीय दोनों तरह के व्यंजन परोसे जाते हैं। इस आश्रम में आने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ धर्म, जाति, लिंग आदि के आधार पर किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता। सीताराम बाबा का आश्रम सभी लोगों के लिए हमेशा खुला रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
70 year old Sitaram Das Baba provides free food to 500 people daily since last 36 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

सीताराम बाबा रोज सुबह पांच बजे उठ जाते हैं ताकि वे आश्रम में आने वाले लोगों के लिए भोजन तैयार कर सकें। उनका आश्रम लोगों के दान से चलता है। आश्रम आने वाले लोग जो भी पैसा दान करते हैं, उसी से सभी का पेट भरा जाता है।

विज्ञापन
70 year old Sitaram Das Baba provides free food to 500 people daily since last 36 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सीताराम बाबा की 10 लोगों की एक छोटी सी टीम है जो आश्रम को सुचारू रूप से चलाने में उनकी मदद करती है। आश्रम में खाना खिलाने का काम सुबह 11:30 बजे से 2 बजे तक किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed