फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A flat bought after spending crores of rupees water flows from the roof in the first heavy rain video viral

Viral Video: करोड़ों खर्च कर खरीदा फ्लैट, पहली तेज बारिश में छत से बह निकला 'झरना', दंग रह जाएंगे आप

Thu, 23 Jul 2026 11:20 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 23 Jul 2026 11:20 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दिल्ली-एनसीआर स्थित एक फ्लैट की बदहाल स्थिति देखने को मिल रही है। बारिश के बाद घर के अंदर का नजारा इतना खराब हो गया कि सिर्फ एक जगह से नहीं, बल्कि छत और दीवारों के कई हिस्सों से तेज धार के साथ पानी बहता नजर आया।

विज्ञापन
A flat bought after spending crores of rupees water flows from the roof in the first heavy rain video viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com

विस्तार

हर किसी का सपना होता है कि वह अपनी जिंदगी भर की कमाई से एक ऐसा घर खरीदे, जहां सुकून और सुरक्षा दोनों मिलें, लेकिन दिल्ली-एनसीआर की एक लग्जरी सोसायटी से सामने आए वीडियो ने इस सपने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करोड़ों रुपये खर्च कर खरीदे गए फ्लैट में बारिश के दौरान जो नजारा देखने को मिला, उसने घरवालों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स को भी हैरान कर दिया। छत और दीवारों से इस तरह पानी बहता नजर आया मानो किसी ने घर के अंदर ही फव्वारे चालू कर दिए हों। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिल्ली-एनसीआर का एक फ्लैट दिखाई दे रहा है, जहां बारिश के बाद घर की हालत बेहद खराब हो गई। पानी केवल एक कोने से नहीं, बल्कि छत और दीवारों के कई हिस्सों से तेज रफ्तार में गिरता नजर आ रहा है। हालात ऐसे हो गए कि पूरा घर किसी फ्लैट से ज्यादा स्विमिंग पूल जैसा दिखाई देने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी का बहाव इतना तेज है कि उस जगह पर खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


घर के अंदर तक घुसा पानी
घर के अंदर रखा पंखा, टीवी, सोफा और बाकी सामान पूरी तरह पानी में भीग चुका है। परिवार के सदस्य बेबस होकर यह सब अपनी आंखों के सामने होते देख रहे हैं, जिस घर को उन्होंने सुरक्षित समझकर खरीदा था, वही कुछ ही मिनटों में पानी से लबालब भर गया। वीडियो देखने वाले लोग भी बिल्डर की निर्माण और क्वालिटी पर सवाल उठा रहे हैं।

महिला ने साझा किया वीडियो
यह वीडियो उसी सोसायटी में रहने वाली एक महिला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उन्होंने पोस्ट में लिखा, "कितने दुर्भाग्य की बात है कि इंसान अपनी पूरी जिंदगी की पूंजी लगाकर लगभग करोड़ों खर्च करके घर खरीदता है और उसके साथ ऐसा होता है। आगे उन्होंने दावा किया कि "फायर अलार्म पाइप का काम बेहद घटिया तरीके से किया गया था, जिसकी वजह से पाइप अचानक टूट गया और पूरे घर का फर्नीचर खराब हो गया। महिला ने यह भी बताया कि यह घटना उनकी ही सोसायटी में रहने वाले 13वें फ्लोर के एक परिवार के साथ हुई है, उनके मुताबिक प्रभावित परिवार ने इस मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी है क्योंकि मेंटेनेंस एजेंसी नुकसान का मुआवजा देने के लिए तैयार नहीं है। पोस्ट में उन्होंने इसे भ्रष्टाचार का उदाहरण बताते हुए आरोप लगाया कि बिल्डर ने निर्माण के दौरान बेहद घटिया मटेरियल का इस्तेमाल किया, जिसका खामियाजा अब घर खरीदने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed