Viral Video: बारिश में भीग गए थे सारे पैसे, डिलीवरी बॉय की मदद को आगे आए अंकल, फिर जो हुआ...
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। एक बुजुर्ग व्यक्ति की दरियादिली की लोग खूब तारीफ भी कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मतलब और स्वार्थ से भरी दुनिया में अक्सर यह शिकायत सुनने को मिलती है कि इंसानियत अब पहले जैसी नहीं रही, लेकिन कभी-कभी रोजमर्रा की जिंदगी में घटने वाली एक छोटी-सी घटना यह एहसास दिला देती है कि मदद करने वाले लोग आज भी हमारे आसपास मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों का दिल जीत रहा है, जिसमें एक अनजान शख्स ने मुश्किल में फंसे डिलीवरी बॉय की मदद कर इंसानियत की खूबसूरत मिसाल पेश की। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, तेज बारिश के बीच एक स्विगी डिलीवरी बॉय अपनी ड्यूटी निभाते हुए पेट्रोल पंप पहुंचा, उसे अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाना था, लेकिन बारिश ने उसके लिए एक नई परेशानी खड़ी कर दी। जेब में रखे नकद पैसे भीग चुके थे, जब उसने भारत पेट्रोल पंप की महिला अटेंडेंट को गीले नोट दिए तो उन्होंने उन्हें लेने से मना कर दिया।
A delivery boy went to a petrol pump in the rain, but the attendant refused to accept his cash.
— Lakshay Mehta (@lakshaymehta08) July 22, 2026
DELIVERY BOY: The money I have is a little wet. Keep this note for now. I’ll come back later and exchange it.
MAN: Don’t worry, Give it to me. I will pay for you. Fill ₹80 petrol in… pic.twitter.com/jKeKYzg1Vj
बुजुर्ग व्यक्ति ने की मदद
डिलीवरी बॉय ने काफी विनम्रता से अपनी मजबूरी बताई, उसने कहा कि वह थोड़ी देर बाद नोट बदलकर वापस आ जाएगा क्योंकि उसके पास मौजूद फोन में यूपीआई की सुविधा नहीं है, उसने भरोसा दिलाने की भी कोशिश की, लेकिन उसकी बात का कोई असर नहीं हुआ और गीले नोट स्वीकार नहीं किए गए। इसी दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद एक बुजुर्ग व्यक्ति की नजर इस पूरी घटना पर पड़ी, उन्होंने बिना देर किए डिलीवरी बॉय को आवाज लगाई और कहा, "लाओ बेटा, ये भीगे हुए नोट मुझे दे दो।" लड़के ने उन्हें 50 रुपये का एक भीगा नोट, 10 रुपये का दूसरा भीगा नोट और 20 रुपये का एक सिक्का दे दिया।
लोगों का जीता दिल
इसके बाद उस व्यक्ति ने पेट्रोल पंप अटेंडेंट से कहा, "पहले इस लड़के की बाइक में 80 रुपये का पेट्रोल डाल दो फिर मेरी बाइक में 220 रुपये का पेट्रोल भर देना। मैं तुम्हें पूरे 300 रुपये दे देता हूं।" अटेंडेंट ने पहले कुछ पल सोचा और उन्हें कुछ समझाने की कोशिश की. इस पर बुजुर्ग ने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं समझ गया बेटा। तुम बस इसकी बाइक में पेट्रोल डाल दो। पैसे मैं दे दूंगा।" इतना सुनते ही डिलीवरी बॉय के चेहरे पर राहत और खुशी साफ दिखाई देने लगी, उसने तुरंत उस शख्स का धन्यवाद किया।
यूजर्स को पसंद आया वीडियो
हालांकि, इस पूरी घटना का सबसे भावुक पल तब आया, जब धन्यवाद सुनकर बुजुर्ग ने बेहद सादगी से जवाब दिया, "टेंशन मत लो। आगे चलकर किसी और की मदद कर देना।" उनका यह छोटा-सा संदेश सोशल मीडिया पर हजारों लोगों का दिल छू रहा है और लोगों को याद दिला रहा है कि दया और मदद की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि वह आगे बढ़ती रहती है।