फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Three boys were playing in a river Uttarakhand police shared a major warning message video viral

Video: उफनती नदी में मौत से खेल रहे थे 3 लड़के, उत्तराखंड पुलिस ने शेयर कर दिया बड़ा चेतावनी संदेश

Thu, 23 Jul 2026 01:12 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 23 Jul 2026 01:12 PM IST
सार

Viral Video: उत्तराखंड पुलिस ने एक वीडियो साझा कर लोगों को सतर्क किया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जोरों-शोरों से की जा रही है। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन
Three boys were playing in a river Uttarakhand police shared a major warning message video viral
बड़े पत्थर पर तीन लड़के नजर आए - फोटो : X-@uttarakhandcops

विस्तार

आज के समय में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि लोगों तक जरूरी जानकारी और जागरूकता पहुंचाने का एक प्रभावी प्लेटफॉर्म भी बन चुका है। यही वजह है कि अब सरकारी विभाग और पुलिस भी इसका इस्तेमाल आम जनता को अहम संदेश देने के लिए कर रहे हैं। अलग-अलग राज्यों की पुलिस अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए समय-समय पर ऐसे पोस्ट साझा करती रहती है, जिनका मकसद लोगों को सतर्क करना होता है। हाल ही में उत्तराखंड पुलिस का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इसकी चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है क्योंकि मानसून के समय ऐसी लापरवाही करना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक उफनती नदी दिखाई देती है, जिसमें पानी का बहाव बेहद तेज है। इसी नदी के बीच मौजूद एक बड़े पत्थर पर तीन लड़के खड़े नजर आते हैं। तेज धारा को देखकर जहां आम इंसान नदी के पास जाने से भी घबराए, वहीं ये तीनों लड़के बिना किसी डर के उसी उफनते पानी में छलांग लगा देते हैं और तैरने लगते हैं। हालांकि, ऐसी लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। इसी खतरे के प्रति लोगों को आगाह करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस ने साझा किया वीडियो
उत्तराखंड पुलिस ने यह वीडियो अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट @uttarakhandcops से पोस्ट किया है। वीडियो के साथ पुलिस ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, "उफनती नदियों से दूरी ही सुरक्षा है। नदी का तेज बहाव पलभर में जानलेवा हो सकता है। जोखिम न लें, सतर्क रहें। किसी को खतरनाक गतिविधि करते देखें तो तुरंत 112 पर सूचना दें।" पुलिस ने यह भी बताया कि वीडियो का क्रेडिट सोशल मीडिया को दिया गया है।


यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "इतने हादसे होते हैं हर दिन, तब भी मूर्खों को समझ नहीं आता।" यह वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि बरसात के मौसम में नदियों और तेज बहाव वाले जल स्रोतों के पास जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed