{"_id":"6975ffe3f1bc2cb95008480e","slug":"africa-breaking-apart-as-giant-crack-increasing-new-ocean-being-formed-study-found-2026-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Science News: क्यों दो टुकड़ों में बंट रहा अफ्रीका महाद्वीप? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Science News: क्यों दो टुकड़ों में बंट रहा अफ्रीका महाद्वीप? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 25 Jan 2026 05:05 PM IST
सार
Science News: वैज्ञानिकों ने एक नए अध्ययन में खुलासा किया है कि अफ्रीका महाद्वीप दो हिस्सों में बंट रहा है। इसके कारण अफ्रीका आगे चलकर टूट जाएगा और एक नए महासागर का निर्माण होगा।
विज्ञापन
1 of 5
क्यों दो टुकड़ों में बंट रहा अफ्रीका महाद्वीप?
- फोटो : Adobe Stock
Link Copied
Science News: धरती के भीतर एक असामान्य हलमच रही है। इसका असर अफ्रीका महाद्वीप पर हो रहा है। इस होने वाली असाधारण हलचल से अफ्रीका महाद्वीप दो हिस्सों में बट रहा है। इस घटना से दुनियाभर के भूगर्भ वैज्ञानिकों में उत्सुकता बढ़ रही है। एक नए अध्ययन के मुताबिक, फ्रीका महाद्वीप में एक बड़ी दरार पड़ रही है। ईस्ट अफ्रीकन रिफ्ट के साथ यह बंटवारा हो रहा है। जहां पर महाद्वीप का सोमालियन प्लेट का पूर्वी भाग बड़ी नूबियन प्लेट से अलग हो रहा है। अध्ययन के मुताबिक, इस पड़ रही दरार से भविष्य में जमीन के दो बड़े हिस्सों के बीच एक नए महासागर का निर्माण होगा।
कितने तेज बंट रहा है अफ्रीका महाद्वीप?
वैज्ञानिकों ने बताया कि दरार की प्रक्रिया फिलहाल धीमी गति हो रही है, लेकिन यह लगातार होती जा रही है। हालांकि, इस अभी टूटने में लाखों साल लगेंगे। अध्ययन के मुताबिक, हर साल इसमें कुछ मिलीमीटर हलचल हो रही है।
Trending Videos
2 of 5
क्यों दो टुकड़ों में बंट रहा अफ्रीका महाद्वीप?
- फोटो : Adobe Stock
अध्ययन में बताया गया है कि न्यूबियन और सोमालियन प्लेटें उत्तर अरेबियन प्लेट से अलग हो रही है, जिसके Y आकार का रिफ्टिंग सिस्टम बन रहा है। इथियोपिया के अफार क्षेत्र में यह प्लेटें मिलती हैं। इसे ट्रिपल जंक्शन कहा जाता है। धरती पर दुर्लभ जगहों में शामिल है, जहां तीन टेक्टोनिक रिफ्ट मिलते हैं, जिनमें इथियोपियन, रेड सी और गल्फ ऑफ अदन रिफ्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
क्यों दो टुकड़ों में बंट रहा अफ्रीका महाद्वीप?
- फोटो : Freepik
दरार के बीच जाने लगेगा महासागरों का पानी
वर्जीनिया टेक की जियोफिजिस्ट डी सारा स्टैम्पस ने खुलासा किया है कि दरार के बढ़ने की दर उत्तर में सबसे ज्यादा है। इसकी वजह से सबसे पहले वहीं महासागर बनेगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इथियोपिया के अफार क्षेत्र में धरती की ऊपरी परत पहले से ही पतली है। यहां जमीन का कुछ इलाका समुद्र तल से नीचे है।
क्यों दो टुकड़ों में बंट रहा अफ्रीका महाद्वीप?
- फोटो : Freepik
इसमें दरार की दो भुजाएं लाल सागर और अदन की खाड़ी में पहले ही डूब चुकी हैं। जब उन्हें जोड़ने वाली घाटी ज्यादा नीचे चली जाएगी, तो अलग होने वाली प्लेटों के बीच समुद्र का पानी तेजी से जाने लगेगा। इस प्रक्रिया से एक नए महासागर का बेसिन बनेगा।
क्यों दो टुकड़ों में बंट रहा अफ्रीका महाद्वीप?
- फोटो : NASA
एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर वर्ष प्लेटें एक दूसरे से करीब 0.28 इंच दूर होती जा रही हैं। इस रफ्तार से पूरे महासागर बेसिन को भरने में 10 लाख साल लगेंगे। हालांकि, यह दरार भूकंप और ज्वालामुखी से जिंदगी पर जल्दी असर डाल सकती है। पृथ्वी की ऊपरी परत का निर्माण 15-20 टेक्टोनिक प्लेटों से हुआ है, जो धीरे-धीरे नीचे पिघले मैग्मा मेंटल के ऊपर तैरती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।