{"_id":"5e8f1cfc8ebc3e772431befa","slug":"ancient-mud-skyscraper-city-shibam-is-the-manhattan-of-the-desert","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक ऐसा शहर, जहां सिर्फ मिट्टी से बनी हैं गगनचुंबी इमारतें, दुनिया को कर देती हैं आश्चर्यचकित","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
एक ऐसा शहर, जहां सिर्फ मिट्टी से बनी हैं गगनचुंबी इमारतें, दुनिया को कर देती हैं आश्चर्यचकित
पहले के जमाने में अधिकतर लोग मिट्टी से घर बनाते थे। हालांकि वो घर हद से हद एक मंजिला होते थे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा शहर है, जहां सिर्फ मिट्टी से बनी 500 से ज्यादा गगनचुंबी इमारतें हैं। ये इमारतें दुनिया के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं है, क्योंकि इनपर न तो बारिश का कोई असर होता है और न ही आंधी-तूफान का। यहां मौजूद मिट्टी की कई इमारतें तो सैकड़ों साल पुरानी हैं।
2 of 5
मिट्टी से बनी गगनचुंबी इमारतों वाला शहर
- फोटो : Social media
ये अजीबोगरीब इमारतें मध्य पूर्वी देश यमन के शिबम शहर में हैं। ये शहर दुनियाभर में सिर्फ इसीलिए मशहूर है, क्योंकि यहां मिट्टी से बनी ऊंची-ऊंची इमारतें हैं। इनमें कुछ पांच मंजिला हैं, तो कुछ 11 मंजिला तक ऊंची हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन इमारतों में आज भी लोग रहते हैं। इस शहर की जनसंख्या 7000 के करीब है। यहां के लोगों का मुख्य व्यवसाय पशुपालन है।
3 of 5
मिट्टी से बनी गगनचुंबी इमारतों वाला शहर
- फोटो : Social media
मिट्टी से बनी ऊंची-ऊंची इमारतों वाले इस शहर को 'रेगिस्तान का शिकागो' या 'रेगिस्तान का मैनहट्टन' कहा जाता है। साल 1982 में यूनेस्को ने इस शहर को विश्व विरासत स्थल घोषित किया था। हालांकि साल 2015 में यमन में गृह युद्ध छिड़ गया था, जिसकी वजह से यहां की इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा था। इस वजह से यूनेस्को ने उसी साल इसे 'खतरे में सांस्कृतिक विरासत' के रूप में सूचीबद्ध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिट्टी से बनी गगनचुंबी इमारतों वाला शहर
- फोटो : Social media
शिबम को अक्सर 'दुनिया का सबसे पुराना गगनचुंबी इमारतों वाला शहर' भी कहा जाता है। बताया जाता है कि 1530 ईस्वी में यहां एक भयानक बाढ़ आई थी, जिसमें पूरा शहर तबाह हो गया था। इसके बाद ही यहां पर मिट्टी की इमारतों का निर्माण कराया गया। इन्हें बनाने में ईंट बनाने वाली मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है। इतिहासकारों की मानें तो इमारतों को जब रेगिस्तान की भयंकर गर्मी मिली तो ये ईंट की तरह मजबूत हो गईं। हालांकि कहीं-कहीं पर मजबूती के लिए लकड़ियों का भी इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
मिट्टी से बनी गगनचुंबी इमारतों वाला शहर
- फोटो : Social media
दुनिया का आश्चर्य माने जाने वाले इस शहर में दुनिया की सबसे ऊंची मिट्टी से बनीं इमारतें हैं। वैसे तो यहां का औसत तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहता है, लेकिन इसके बावजूद इमारतों के अंदर बने कमरे एसी की तरह ठंडे होते हैं। दरअसल, मिट्टी गर्मी को सोख लेती है। इस वजह से यहां रहने वाले लोगों को ज्यादा गर्मी का सामना नहीं करना पड़ता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।