Viral Video: ऑटो वाले ने महिलाओं के लिए लिखवाया दिल छूने वाला मैसेज, वीडियो देखकर हर कोई कर रहा तारीफ
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि आॅटो वाले ने महिलाओं ने खास मैसेज लिखवाया है। इस मैसेज ने लोगों के दिल को जीत लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। कभी-कभी कुछ ऐसा दिख जाता है, जो लोगों को सुकून देने वाला होता है। इन दिनों एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप ऑटो चालक की तारीफ किए बिना अपने आपको नहीं रोक पाएंगे। चालक ने ऑटो में महिलाओं के एक खास मैसेज लिखवाया हुआ है, जिससे वो यात्रा के दौरान अपने आपको सुरक्षित महसूस करें।
देश में हर जगह महिलाओं की एक खास मुद्दा है। हर दिन महिलाओं के साथ हुई घटनाओं से जुड़ी खबरें सामने आती हैं। ऐसे में चालक के इस कदम ने ऑटो में बैठनी वाली महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराया है। शख्स ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है और अहसास कराया है कि ऑटो में आप सुरक्षित हैं। एक महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर किया है। शख्स ने ऑटो में खास मैसेज दिया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं ऑटो चालक है और पीछे महिला खुद बैठी हैं। बीच में है एक खास मैसेज लिखा, जो महिलाओं को सुरक्षा की चिंता छोड़ सुकून से सफर करने की सलाह दे रहे हैं।
Metro Viral Video: मेट्रो में रील गिरी के चक्कर में लड़की को पड़ी ऐसी फटकार, वीडियो हो गया वायरल
उन्होंने अपने वीडियो में लिखा है कि जब आपको अहसास हो कि हर पुरुष से कोई खतरा नहीं है। कुछ पुरुष किसी के लिए सुरक्षित जगह की तरह होते हैं। चालक ने ऑटो में अपनी सीट के पीछे मैसेज लिखा है कि मैं भी किसी का भाई और पिता हूं। आपकी सुरक्षा मेरे लिए जरूरी है। आप बिना किसी चिंता के आराम से बैठिए।
Viral Video: महिला ने पति से विवाद के बाद बालकनी से उड़ाए डेढ़ करोड़ रुपये! नोट लूटने की लोगों में मची होड़
सोशल मीडिया पर वीडियो अब वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि ऐसी ही सोच हर किसी की होनी चाहिए। एक शख्स ने लिखा है- ऑटो में लिखा यह मैसेज देखकर मेरा दिन बन गया।

कमेंट
कमेंट X