{"_id":"6a6d8726fd218b87ad0b8067","slug":"baby-girl-born-after-52-years-in-family-emotional-celebration-video-goes-viral-2026-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: 52 साल बाद घर में जन्मी बेटी, नन्ही परी के स्वागत का वीडियो देख लोगों की आंखें हो गईं नम","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: 52 साल बाद घर में जन्मी बेटी, नन्ही परी के स्वागत का वीडियो देख लोगों की आंखें हो गईं नम
Sat, 01 Aug 2026 11:12 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:12 AM IST
सार
Video: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक परिवार के लिए बेटी का जन्म यादगार पल बन गया। परिवार में 52 वर्षों तक केवल बेटों का जन्म हुआ था। आखिरकार जब नन्ही बेटी ने जन्म लिया तो पूरे परिवार ने खुशी के साथ उसका स्वागत किया। इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
परिवार के सदस्य खुशी से उठते हैं झूम
- फोटो : इंस्टाग्रामthe_gynaexpert
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ खुशियां ऐसी होती हैं, जिनका इंतजार सिर्फ महीनों या वर्षों का नहीं, बल्कि पूरी पीढ़ियों का होता है। मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आई एक ऐसी ही कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है। यहां एक परिवार में 52 साल बाद बेटी का जन्म हुआ और उसकी पहली झलक ने पूरे परिवार की आंखों में खुशी के आंसू ला दिए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस भावुक पल का वीडियो स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बेला शाह जैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "कभी-कभी चमत्कार पीढ़ियों में होते हैं। 52 वर्षों तक केवल बेटों के जन्म के बाद, इस परिवार को आखिरकार एक बेटी का आशीर्वाद मिला। यह ऐसा दिन है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।"
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
परिवार के सदस्य खुशी से उठते हैं झूम
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर से नवजात बच्ची को बाहर लेकर आती हैं, परिवार के सदस्य खुशी से झूम उठते हैं। हर चेहरा मुस्कुराता नजर आता है और पूरे माहौल में उत्साह साफ महसूस किया जा सकता है। यह भावुक नजारा सोशल मीडिया पर हजारों लोगों का दिल छू रहा है।
डॉक्टर का जताया आभार
बच्ची की मां ने भी इस खास मौके पर डॉ. बेला शाह जैन का आभार जताया। उन्होंने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि वे खुद को बेहद भाग्यशाली मानती हैं कि डॉक्टर उनकी इस पूरी यात्रा का अहम हिस्सा रहीं। उन्होंने लिखा,"आपने इस सफर को आसान बनाया और हर कदम पर हमारा साथ दिया। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आप हमारे और हमारे परिवार के लिए बहुत मायने रखती हैं।"
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने भी दिल छू लेने वाली प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, "मेरी दादी कहा करती थीं कि जब किसी घर में बेटी जन्म लेती है, तो भगवान और प्रकृति उस परिवार पर विशेष कृपा करते हैं। हर किसी को बेटी का सौभाग्य नहीं मिलता।" एक और यूजर ने बताया, "हमारे परिवार में भी 80 से ज्यादा वर्षों बाद एक बच्ची का जन्म हुआ था।" तीसरे यूजर ने लिखा, "जब किसी परिवार में बेटे की तरह ही बेटी के जन्म का भी उसी उत्साह से इंतजार किया जाता है तो दिल खुशी से भर जाता है। समय जरूर बदला है, लेकिन ऐसे पल आज भी बेहद खास लगते हैं।"