{"_id":"6a6d72a7cbfa58a7560fc267","slug":"train-begging-experiment-goes-viral-claim-of-6-200-in-two-hours-sparks-debate-2026-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: ट्रेन में भीख मांगकर 2 घंटे में हजारों रुपये? वायरल वीडियो के दावे ने इंटरनेट पर मचा दी बहस","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: ट्रेन में भीख मांगकर 2 घंटे में हजारों रुपये? वायरल वीडियो के दावे ने इंटरनेट पर मचा दी बहस
Sat, 01 Aug 2026 09:44 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:44 AM IST
सार
Video: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दो युवकों ने दावा किया कि उन्होंने भारतीय रेलवे की ट्रेनों में दो घंटे तक भीख मांगकर 6,200 रुपये जुटाए। वीडियो में किए गए दावों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसने इंटरनेट पर बहस जरूर छेड़ दी है।
विज्ञापन
भीख मांगकर कमाए इतने रुपये
- फोटो : इंस्टाग्राम aryansh_bajaj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवकों ने दावा किया है कि उन्होंने भारतीय रेलवे की ट्रेनों में भीख मांगकर सिर्फ दो घंटे के भीतर 6,200 रुपये इकट्ठा कर लिए। वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। हालांकि, इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दोनों युवक ट्रेन के डिब्बों में यात्रियों के बीच घूमते नजर आते हैं। वे आम भिखारियों की तरह लोगों से आर्थिक मदद मांगते हैं। वीडियो के मुताबिक, करीब दो घंटे तक अलग-अलग यात्रियों से पैसे मांगने के बाद जब दोनों ने अपनी जेब में रखी रकम गिनी तो कुल 6,200 रुपये निकले। इसी दावे ने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा है।
भीख मांगकर कमाए इतने रुपये
वीडियो में इसके बाद एक और बड़ा दावा किया गया। कंटेंट बनाने वालों का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति रोज केवल दो घंटे इसी तरह भीख मांगे तो महीनेभर में उसकी कमाई करीब 1.9 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। हालांकि, यह सिर्फ वीडियो में किया गया दावा है और इसकी पुष्टि किसी स्वतंत्र स्रोत से नहीं हुई है।
विज्ञापन
इस भेष में मांगते थे भीख
वीडियो का एक हिस्सा लोगों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में है। इसमें दोनों में से एक युवक खुद को दिव्यांग जैसा दिखाने की कोशिश करता नजर आता है। वह लंगड़ाकर चलता है और उसी स्थिति में यात्रियों से पैसे मांगता है। वहीं दूसरा युवक भी लोगों से मदद की अपील करता दिखाई देता है। वीडियो बनाने वालों का कहना है कि जो व्यक्ति ज्यादा जरूरतमंद या दिव्यांग दिखाई देता है, उसे लोग अपेक्षाकृत अधिक पैसे देते हैं। ऐ
मनोरंजन के उद्देश्य के साथ तैयार किया गया है वीडियो
वायरल वीडियो की सच्चाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। यह साफ नहीं है कि इसमें दिखाए गए सभी दावे असली हैं या फिर इसे केवल मनोरंजन और सोशल मीडिया कंटेंट के उद्देश्य से तैयार किया गया है। फिलहाल इस वीडियो की किसी आधिकारिक एजेंसी या रेलवे की ओर से पुष्टि नहीं की गई है।
लोगों ने बताया स्क्रिप्टेड
इंटरनेट पर लोगों की राय भी दो हिस्सों में बंटी हुई है। कुछ यूजर्स इसे एक दिलचस्प सोशल एक्सपेरिमेंट मान रहे हैं और उनका कहना है कि इससे लोगों की भावनात्मक सोच को समझने की कोशिश की गई है। वहीं कई यूजर्स का कहना है कि दो घंटे में इतनी बड़ी रकम जुटा लेना आसान नहीं है। कुछ लोगों ने वीडियो को स्क्रिप्टेड बताया, जबकि कई ने कहा कि बिना ठोस सबूत के ऐसे दावों को सच मानना सही नहीं होगा।

View this post on Instagram
A post shared by DiMPLE_BOY | Akshay Kewalramani (@aryansh_bajaj)