{"_id":"69c4ea3561e2dc9ee20ca7b0","slug":"bangladesh-bus-tragedy-several-dead-after-passenger-bus-plunges-into-padma-river-in-rajbari-2026-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, मच गई चीख पुकार, बांग्लादेश का वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, मच गई चीख पुकार, बांग्लादेश का वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार
Viral Video: बांग्लादेश में अनियंत्रित होकर एक नदी में गिर गई, जिसका वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के आपकी रूह कांप जाएगी। देश का राजबाड़ी जिले में दाउलतदिया घाट पर यहा हादसा हुआ है।
नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, मच गई चीख पुकार, बांग्लादेश का वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह
- फोटो : एक्स
विज्ञापन
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया अक्सर कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों की रूह कांप जाती है। अब इस बीच एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो पड़ोसी देश बांग्लादेश का है। जहां एक बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस हादसे का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos
बांग्लादेश में बुधवार को यात्रियों से भरी एक बस नदी में गिर गई, जिसमें करीब 40 लोग सवार थे। इस हादसे में 26 लोगों की मोत हो चुकी है, जबकि कई लोग लापता है। बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। यह हादसा दाउलतदिया घाट पर फेरी (बड़ी नाव) में चढ़ते समय बस पद्मा नदी में अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, बांग्लादेश में बसों और गाड़ियों को नदी पार कराने के लिए फेरी का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक बड़ी नाव या जहाज की तरह होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बस राजबाड़ी से ढाका जा रही खी। बुधवार को शाम करीब 5 बजे दौलतदिया फेरी टर्मिनल नंबर 3 के सामने यह हादसा हुआ है।
बांग्लादेश के दाउलतदिया 3 नंबर फेरीघाट पर सौहार्द परिवहन की बस नियंत्रण खोकर पद्मा नदी में गिर गई। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। कई यात्री पानी में डूब गए हैं और बचाव अभियान जारी है।#Bangladesh #PadmaRiver #Daulatdia #BusAccident #ViralVideo pic.twitter.com/k0SfbqYx8e
— ilyas khan (@ilyasilukhan) March 25, 2026
Nostradamus: नास्त्रेदमस की कौन सी भविष्यवाणियों से डर रही है दुनिया? अगर सच हुईं तो मचेगी भयानक तबाही
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फेरी टर्मिनल के अधिकारियों का कहना है कि जहां पर यह बस गिरी, वहां पर नदी करीब 30 फीट गहरी है। इसकी वजह से बस पानी में पूरी तरह डूब गई। इस दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
Viral Video: LPG कमी के कारण, सुपरवाइजर ने मजदूरों को दी दही-चूड़ा खाने और नवरात्रि व्रत रखने की सलाह
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि बस खड़ी है, लेकिन अचानक से चलने लगती है और नदी गिर जाती है। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच जाती है और लोग चींखने लगते हैं।