सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   New Baba Vanga’s shocking prediction on US Israel Iran war Donald Trump

War: डोनाल्ड ट्रंप देंगे इस्तीफा और ये नेता बनेगा अमेरिका का राष्ट्रपति, नई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां वायरल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Thu, 26 Mar 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार

US Israel Iran War Predictions:अमेरिका, इस्राइल और ईरान में चल रहे भयानक युदध के बीच मशहूर ब्रिटिश साइकिक और ज्योतिषी सेलिना एवलॉन ने डराने वाली भविष्यवाणियां की हैं। उनकी भविष्यवाणियां वायरल हो रही हैं। 

New Baba Vanga’s shocking prediction on US Israel Iran war Donald Trump
नई बाबा वेंगा का ईरान युद्ध पर हैरान करने वाली भविष्यवाणी - फोटो : ANI/PTI/ soul_voyance
विज्ञापन

विस्तार

US Israel Iran War Predictions: अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध के कारण मध्य पूर्व में खतरनाक स्थिति बन चुकी है। ईरान पर अमेरिका और  इस्राइल हर दिन हमला कर रहे हैं, तो वहीं ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है। हर दिन यह यु्द्ध भयानक होता जा रहा है। पूरी दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। यह युद्ध कब और कहां जाकर खत्म होगा, इस समय कुछ नहीं कहा जा सकता है। इस युद्ध के बीच दुनिया के प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियां भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Trending Videos


अमेरिका, इस्राइल और ईरान में जारी युद्ध के बीच मशहूर ब्रिटिश साइकिक और ज्योतिषी सेलिना एवलॉन ने कुछ हैरान करने वाली भविष्यवाणियां की हैं। उनकी यह भविष्यवाणियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सेलिना एवलॉन को नई बाबा वेंगा कहा जाता है। सेलिना एवलॉन ने पोप फ्रांसिस की मौत और अक्तूबर 2022 में लिज ट्रस के इस्तीफे की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई हैं। अब उन्होंने इस युद्ध को लेकर डराने वाले दावे किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध? 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेलिना एवलॉन ने अमेरिका, इस्राइल और ईरान युद्ध को लेकर कहा है कि यह युद्ध और भी भयानकक होगा और तीसरे विश्व युद्ध जैसी स्थिति बन जाएगी। नई बाबा वेंगा का दावा है कि उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि खामेनेई की हत्या होगी और उत्तराधिकारी उन्हीं के वंश से होगा।

Viral Video: नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, मच गई चीख पुकार, बांग्लादेश का वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह
 

New Baba Vanga’s shocking prediction on US Israel Iran war Donald Trump
क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी? - फोटो : Freepik

ईरान का क्या होगा? 

सेलिना एवलॉन का दावा है कि उन्होंने भविष्यवाणी की थी खामेनेई तक अमेरिका सेना पहुंच जाएगी और उनकी हत्या होगी। इसके बाद खामेनेई का उत्तराधिकारी सामने आएगा, जो तानाशाही वाली व्यवस्था लागू करेगा। हालांकि, यह व्यवस्था अधिक दिन नहीं टिकेगी। इसके बाद और उत्तराधिकारी सामने आएगा और वो भी तानाशाही शैली का ही होगा, लेकिन वो देखने में युवा होगा। उसके अंदर कुछ नेपोलियन जैसे गुण होंगे। यह एक ऐसा व्यक्ति होगा, जो अमेरिका से बदला लेगा। 

Viral Video: LPG कमी के कारण, सुपरवाइजर ने मजदूरों को दी दही-चूड़ा खाने और नवरात्रि व्रत रखने की सलाह


क्या है ट्रंप को लेकर भविष्यवाणी?

नई बाबा वेंगा ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि यह समय डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध का नेता बनने का है। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में दावा किया है कि ट्रंप पर जानलेवा हमला होगा। ट्रंप को स्वास्थ्य कारणों की वजह से अपना पद छोड़ना होगा। ट्रंप के बाद जेडी वेंस अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे। सेलिना ने अपनी भविष्यवाणी में आगे कहा कि अमेरिका और इस्राइल  के साथ एक नए साम्राज्य का निर्माण होगा, जो रोमन साम्राज्य की तरह होगा। युद्ध खत्म हो जाएगा और वे पुनर्निर्माण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed